back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गृहमंत्री अमित शाह ने दिया जीत का मंत्र, हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है।

रांची, एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को देवघर के जसीडीह के इफको ग्राउंड में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस सरकार में राज्य में लूट मची है। शाह ने लोगों से हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

देवघर की इस भूमि के कंकर-कंकर में शंकर का वास

अमित शाह ने कहा कि विकास चाहिए तो 2024 में कमल खिलाएं। इस बार लोकसभा के चुनाव में सभी सीट भाजपा की झोली में लाने का संकल्प लें। कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाते हुए अमित शाह ने कहा कि यह संथाल की भूमि आजादी का इतिहास लिखने वाली धरती है। बाबा भोलेनाथ की धरती है। देवघर की इस भूमि के कंकर-कंकर में शंकर का वास है। जय जोहार। शाह ने कहा कि विश्व में सबसे पहले तरल नैनो यूरिया बनाकर इफको ने एक बहुत बड़ा काम किया है। देवघर की इस पवित्र भूमि पर बना ये कारखाना पूरे संथाल परगना का विकास सुनिश्चित करेगा।

हेमंत सरकार ने संथाल परगना में विकास का कोई काम नहीं किया

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत में अगर कहीं सबसे भ्रष्ट सरकार है तो वो झारखंड में है। कोई मंत्री-मुख्यमंत्री बनता है, तो हाथ से करप्शन करता है लेकिन यहां तो ट्रैक्टर और रेलवे के वैगन से भ्रष्टाचार करना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने हेमंत सोरेन पर हमला बोला कि आपकी सरकार ने संथाल परगना में विकास का कोई काम नहीं किया। केवल जनता को मूर्ख बनाने का काम किया। जनता अब आपको जान चुकी है। जनता आपसे हिसाब मांगती है। आदिवासी बेटियों की हत्या का जवाब आपसे मांगा जा रहा है।

ढाई साल तक प्रति व्यक्ति-प्रति माह पांच किलो अनाज मुफ्त पहुंचाया

उन्होंने कहा कि कोरोना में हमने तय किया था कि सरकार किसी भी घर का चूल्हा बंद नहीं होने देगी। हमने ढाई साल तक प्रति व्यक्ति-प्रति माह पांच किलो अनाज मुफ्त पहुंचाया है। अब एक और साल तक हम गरीबों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करवाएंगे। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, आदिवासी और पिछड़ों के हित को हमेशा वरीयता दी है। आजादी के बाद पहली बार एक गरीब आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी है। यह हर गरीब का सम्मान है। हर आदिवासी का सम्मान है।

झारखंड में घुसपैठियों को प्रश्रय दिया जा रहा है

अमित शाह ने कहा कि चुनाव आ रहे हैं। अब जनता खुद हिसाब कर देगी। झारखंड में आदिवासी बेटियों की निर्मम हत्या हो रही है और यहां सत्ता में बैठे लोग ‘वोट बैंक’ की राजनीति कर रहे हैं। वोट बैंक की लालच में झारखंड में घुसपैठियों को प्रश्रय दिया जा रहा है। ये घुसपैठिये आदिवासियों की जमीन हथिया रहे हैं। यहां की बच्चियों पर अत्याचार कर रहे हैं और हेमंत बाबू मुस्कुराते हुए यह सब देख रहे हैं। संथाल परगना क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या लगातार घट रही है।

श्राईन बोर्ड की तरफ से अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट किया गया

इससे पूर्व अमित शाह ने देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सपत्नीक षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना और अभिषेक किया। मंदिर के पुरोहितों ने बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करवायी। इस मौके पर झारखंड के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने उन्हें मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

जसीडीह स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के इफको ग्राउंड पहुंचे

अमित शाह बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मैहर गार्डेन पहुंचे। वहां भोजन करने के बाद जसीडीह स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के इफको ग्राउंड पहुंचे। यहां इफको नैनो यूरिया (तरल) खाद संयंत्र का शिलान्यास किया। इस संयंत्र में तरल खाद का निर्माण होगा। बताया गया है कि आधा लीटर का यह लिक्विड खाद 45 किलो के खाद के बोरे को रिप्लेस करेगा।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे रहे मौजूद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पूर्वाह्न 11:45 बजे विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट उतरे। एयरपोर्ट पर राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास, झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, देवघर के विधायक नारायण दास, संथाल परगना के उप महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट एवं वरीय जनप्रतिनिधियों ने भी अमित शाह का स्वागत किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन में अपने जीवन के पिछले कुछ वर्षों के मुश्किल दौर के बारे में...
spot_img

Latest Stories

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...