back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में दो दिन रहेगा होली का अवकाश

लखनऊ, 16 मार्च (आईएएनएस)। यूपी सरकार ने रंगों के त्योहार होली के मौके पर दो दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। सामान्य प्रशासन अनुभाग के प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि 18 और 19 मार्च को सरकारी दफ्तरों में होली का अवकाश रहेगा। अब होली के बाद यूपी में सरकारी स्कूल और दफ्तर 18 और 19 मार्च यानी (शुक्रवार और शनिवार) के बाद सीधे 21 मार्च यानी सोमवार को ही खुलेंगे। क्योंकि बीच में रविवार (20 मार्च) का साप्ताहिक अवकाश पड़ रहा है। इस संबंध में यूपी सरकार की ओर से बुधवार को एक अधिसूचना जारी की गई, जिसमें कहा गया कि उत्तर प्रदेश में होली का त्योहार 18 मार्च, 2022 के साथ-साथ 19 मार्च, 2022 को भी मनाया जाएगा। इसलिए प्रदेश में 19 मार्च, 2022 (शनिवार) को भी अवकाश रहेगा। चूंकि प्रदेश में इस साल होली का त्योहार 18 और 19 मार्च को मनाया जाना है, इसलिये सरकारी कार्यालयों में दो दिन होली की छुट्टी रहेगी। शुक्रवार और शनिवार को होली का अवकाश घोषित होने के बाद अब प्रदेश में स्कूल, दफ्तर और बैंक तीन दिन बंद रहेंगे और सोमवार यानी 21 मार्च को बैंक और राज्य सरकार के दफ्तरों के ताले खुलेंगे। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...