back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिमला में अवैध मस्जिद पर बवाल बढ़ा, सुरक्षा घेरा तोड़कर मस्जिद की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी

आज हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी है। बड़ी तादाद में हिंदू संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली इलाके में मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को लेकर आज विवाद बढ़ गया। आज हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी है। बड़ी तादाद में हिंदू संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि इस प्रदर्शन की प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। इसी बीच हिमाचल सीएम सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि यह मुद्दा अवैध निर्माण का है। इसे मस्जिद विवाद से ना जोड़ें।

क्या है मामला?

शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर कुछ दिनों पहले स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था और मस्जिद का घेराव किया था। ये सभी लोग अवैध निर्माण को तोड़ने की मांग कर रहे थे। लोगों ने पहले संजौली बाजार में विरोध मार्च निकाला फिर मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को लेकर हिंदू संगठनों ने आज यानी 11 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया था। हिंदू संगठनों की मांग है कि मस्जिद का अवैध निर्माण तुड़वाया जाए।

धारा 163 लागू

वहीं इस प्रदर्शन को लेकर सीएम के मीडिया सलाहकार ने कहा है कि अवैध निर्माण को लेकर लोगों शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। आज के प्रदर्शन को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह तैयार है, ताकि शांति बनी रहे। उन्होंने कहा कि धारा 163 पहले ही लगा दिया गया है। 

जमकर हो रही सियासत

मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासत गर्म है। हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विधानसभा में शिमला के संजौली क्षेत्र में मस्जिद निर्माण के मुद्दे पर कड़ाई से अपनी बात उठाई थी। उन्होंने कहा था कि संजौली बाजार में महिलाओं का चलना मुश्किल हो गया है। चोरियां हो रही हैं, लव जिहाद जैसी घटनाएं हो रही है। जो देश और प्रदेश के लिए काफी खतरनाक है। वहां पर एक मस्जिद का अवैध निर्माण हुआ है। पहले एक मंजिल बनाई, फिर बिना परमिशन के कई मंजिलें बनते गईं। कुछ ही समय में धीरे-धीरे 5 मंजिल की मस्जिद बना दी गई। उन्होंने विधानसभा में अपने ही सरकार के प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि मस्जिद के अवैध निर्माण का बिजली और पानी क्यों नहीं काटा गया।

ये विवाद कैसे शुरू हुआ?

दरअसल इस विवाद की शुरुआत मल्याणा में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच हुए संघर्ष के बाद शुरू हुई। आरोप है कि एक मुस्लिम व्यक्ति ने शिमला के ही एक दुकानदार यशपाल सिंह पर हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में काफी गंभीर चोटें आई और उनको 14 टांके लगाए गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। लोगों ने बदली डेमोग्राफी को लेकर भी चिंताएं जाहिर की थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Shimla Cloudburst: शिमला के रामपुर में फटा बादल! रद्द करनी पड़ी तीर्थयात्र, निचला इलाका कराया गया खाली

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी के धराली में कुदरती कहर के बाद हिमाचल के शिमला में भी अचानक बादल फटने की...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...