back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“अपराधी ही नहीं…पर्दे के पीछे छिपे लोगों को भी करेंगे दंडित” पहलगाम हमले को लेकर रक्षा मंत्री की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सख्‍त चेतावनी दी है। उन्‍होंने कहा है कि दोषियों के साथ-साथ पर्दे में छिपे लोगों को भी दंडित करेंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है। आतंकवादियों ने घाटी की वादियों में सैर पर निकले पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। निर्दोष लोगों की मौत पर पूरे देश में आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। अब केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस हमले के दोषियों को पकड़ा जाएगा और कड़ी सजा दी जाएगी तथा पर्दे के पीछे छिपे लोगों को भी दंडित किया जाएगा।

राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा, “कल पहलगाम में आतंकवादियों ने धर्म को निशाना बनाकर कायराना हमला किया। इसमें हमारे देश के निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। इस अमानवीय कृत्य से पूरा देश शोक के सागर में डूब गया है।” केंद्रीय रक्षा ने कहा कि भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी। 

‘हम निकट भविष्य में इसका कड़ा जवाब देंगे’


उन्होंने कहा, “मैं यहां भारत के दृढ़ संकल्प का उल्लेख करना चाहूंगा। हम आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे। भारत का हर नागरिक इस कायराना हमले के खिलाफ एकजुट है। मैं इस मंच से देशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि इस हमले को लेकर भारत सरकार जो भी आवश्यक होगा, वह करेगी। हम न केवल उन लोगों तक पहुंचेंगे जिन्होंने सीधे तौर पर इस हमले को अंजाम दिया, बल्कि हम उन लोगों तक भी पहुंचेंगे, जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर भारत की पवित्र धरती पर ऐसी नापाक साजिश रची। भारत को किसी भी हालत में डराया नहीं जा सकता। मैं देशवासियों को बताना चाहता हूं कि इसके लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें आने वाले दिनों में कड़ा जवाब दिया जाएगा।”

‘भारत को ऐसी हरकतों से डराया नहीं जा सकता’


उन्होंने कहा, “भारत इतना बड़ा देश है कि उसे ऐसी हरकतों से डराया नहीं जा सकता। आने वाले दिनों में इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी। वायुसेना जिस तरह से भारत की सुरक्षा के लिए तैयार है। उससे हर नागरिक निश्चिंत है।” उन्‍होंने आगे कहा कि “हम आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं और भारत ने इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। इसलिए हम इसके खिलाफ आवश्यक कदम उठाएंगे।

आतंकी हमले में घायल पीड़ितों से मिले अमित शाह 


इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले के घायल पीड़ितों से मिलने के लिए अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री ने हेलीकॉप्टर से घटनास्थल पर पहुंचकर सबसे पहले क्षेत्र का हवाई जायजा लिया, और हिंसा के निशानों से भरी घास के मैदान पर उतरे। पहलगाम जाने से पहले, केंद्रीय गृह मंत्री ने एक मार्मिक समारोह के दौरान पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और श्रीनगर में पुलिस नियंत्रण कक्ष के बाहर पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की। सोशल मीडिया एक्स से बात करते हुए अमित शाह ने आतंकवाद से लड़ने के लिए केंद्र के दृढ़ संकल्प को व्यक्त करते हुए कहा कि “भारत आतंक के आगे नहीं झुकेगा।”

Advertisementspot_img

Also Read:

Black Day: आज के दिन दहल उठी थी पूरी घाटी! पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज 14 फरवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के सात साल पूरे हो गए हैं। 14 फरवरी 2019 को...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...