back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु में कुदरत का कहर जारी, भारी बारिश के कारण कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

भारी बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि बिना वजह घरों से बाहर ना निकलें। प्रभावित जिलों में IT कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम करने का आग्रह किया गया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही सीएम एम.के. स्टालिन ने इन जिलों में स्थित IT कंपनियों से 18 अक्टूबर तक अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने का आग्रह किया है। 

अगले तीन दिनों तक बारिश होने के आसार


मौसम विभाग की ओर से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की बात कही है। विशेषकर 15 अक्टूबर को बारिश का असर सबसे ज्यादा होने की संभावना है, जिसके लिए विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में सोमवार सुबह 5:30 बजे कम दबाव का क्षेत्र बना है, जो अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ेगा। 

मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक


CM एम.के. स्टालिन ने सोमवार को बारिश से निपटने की तैयारियों के लिए एक समीक्षा बैठक की थी। चेन्नई नगर निगम के आयुक्त ने बताया कि शहर में 990 पंप और 57 ट्रैक्टर पंपिंग सेट के साथ तैयार रखे गए हैं। इसके अलावा, 36 मोटरबोट्स, 46 मीट्रिक टन ब्लीचिंग पाउडर, 25 मीट्रिक टन चूना पाउडर और फिनॉइल को तुरंत इस्तेमाल के लिए तैयार रखा गया है। 

उप मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने किया निरीक्षण


इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने नारायणपुरम झील और अंबेडकर रोड कैनाल का निरीक्षण किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी, “मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के निर्देश पर हमने भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते पल्लिकरनै और कोविलंबक्कम के बीच नारायणपुरम झील के किनारों का सर्वेक्षण किया है।” लोगों से अपील की जा रही है कि वे सुरक्षित रहें और बारिश के दौरान बिना वजह बाहर न निकलें।

Advertisementspot_img

Also Read:

Tamil Nadu Election 2026: कांग्रेस की नाराजगी के बाद DMK अलर्ट, सीट शेयरिंग पर कमेटी बनाने का ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्म होने लगा है। सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵