back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुजरात में भारी बारिश के कारण 3 लोगों की हुई मौत, निचले इलाकों में आई बाढ़, सैकड़ों लोगों को छोड़ना पड़ा घर

गुजरात में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि गुरुवार सुबह तक बारिश होती रहेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गुजरात में सोमवार से भारी बारिश जारी है। इस बारिश के कारण 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग लापता हो गए हैं। बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है और लोग विस्थापित हो गए हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर लेकर जाया जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में गुरुवार सुबह तक भारी बारिश होती रहेगी। 

मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक

इस स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रमुख शहरों के डिसट्रिक्ट कलेक्टर, पुलिस सुपरीटेंडेंट, सीनियर सिविक अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक बुलाई है। जिससे प्रमुख शहरों की वर्तमान स्थिति का पता लगाया जा सके।

कई जिलों में रेड अलर्ट

इससे पहले मौसभ निभाग ने गुजरात के वडोदरा, सूरत, भरूच, नवसारी, वलसाड, अमरेली, भालनगर में मंगलवार को भारी से अधिक भारी बारिश की संभावना जताई थी। जिले में रेड अलर्ट भी घोषित किया गया था। नरमदा, सिरेंद्र नगर, राजकोट, टापी, महिसागररंद मोरबी, दहोद, वडोदरा और अन्य जिलों में 100 मिमि से अधिक बारिश हुई है।

सड़कों पर पानी जमा होने के कारण आवाजाही बाधित

अहमदाबाद और गांधीनगर के कुछ इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। सड़कों पर पानी जमा होने के कारण आवाजाही बाधित है। मोरबी जिले में 7 लोगों के ट्रैक्टर के साथ बह जाने के कारण और उनका पता लगाने के लिए NDRF की टीम तलाशी अभियान चला रही है। 

भारी बारिश के कारण रेल सेवा प्रभावित

भारी बारिश के कारण रेल सेवा भी प्रभावित हुई है। वडोदरा-जामनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस, अहमदाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रभावित हुई हैं और बजवा स्टेशन पर पानी भर गया है।

लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निचले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर लेकर जाएं। उन्होंने बताया कि जिन जिलों में सबसे अधिक बारिश हो रही हैं उनमें वलसाड, तापी, नवसारी, सूरत, नर्मदा, पंचमहल शामिल हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने दिया मदद का आश्वासन

गुजरात में भारी बारिश को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने पटेल से बात की और वर्तमान स्थिति के बारे में बात की। उन्होंने केंद्रीय सरकार की ओर से मदद का आश्वासन दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

गांधीनगर में टाइफाइड का संकट, दूषित पानी से 152 मरीज भर्ती, बच्चों की मौत ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में दूषित पानी के कारण टाइफाइड के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...