back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोहली का विकेट लेने पर उन्होंने मेरी सराहना की थी : आवेश

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान ने खुलासा करते हुए कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का विकेट लेने पर उन्होंने (विराट) ने उनकी सराहना की थी। 24 वर्षीय गेंदबाज ने आईपीएल 2021 के सीजन में आठ मैचों में 14 विकेट लिए थे और अपनी टीम को अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें कोहली के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी विकेट लिया था। आवेश ने क्रिकेट नेक्सट से कहा, दिल्ली का जब बेंगलोर के खिलाफ मैच था तो मैंने कोहली से बात की थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि तुमने अच्छे से गेंदबाजी की और तुम्हें लगातार ऐसा ही करते रहना है। आवेश राजस्थान रॉयल्स के क्रिस मोरिस के साथ आईपीएल 14 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज बने थे। बायो बबल में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल के इस सीजन को स्थगित कर दिया गया था। आवेश ने कहा, धोनी और कोहली भारतीय क्रिकेट के लेजेंड हैं। मैंने दोनों बल्लेबाजों को आउट करने का आनंद लिया। मेरे जैसे उभरते खिलाड़ी के लिए ये जश्न मनाने का पल था। — आईएएनएस एसकेबी

Advertisementspot_img

Also Read:

अनुपम खेर ने कहा- आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने किया प्रभावित, गर्व महसूस हो रहा है…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' की सफलता पर अपनी खुशी और...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...