back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana Assembly Election: …तो इस स्थिति में अरविंद केजरीवाल हरियाणा चुनाव में BJP को समर्थन दे देंगे?

अरविंद केजरीवाल ने पूरी तरह से हरियाणा चुनाव (Haryana Assembly Election) की कमान अपने हाथ में ले ली है। उनके हालिया बयान ने हरियाणा की राजनीति गर्म कर दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीते शुक्रवार से AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल पहली बार हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जगाधरी सीट पर पहुंचे थे। अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कुछ ऐसा कह दिया जिसे लेकर सियासी गिलयारे में चर्चा चल पड़ी है कि संभवत केजरीवाल गठबंधन सरकार बनने की स्थिति में BJP को भी समर्थन दे सकते हैं।

संबोधित करते हुए कह गए बड़ी बात

अरविंद केजरीवाल ने जगाधरी में संबोधन के दौरान कहा कि हरियाणा में अगली सरकार AAP के बिना नहीं बन सकेगी। इसका सीधा मतलब ये निकाला जा रहा है कि केजरीवाल हरियाणा में अपनी जीत को लेकर आश्वत नहीं हैं बल्कि वे गठबंधन सरकार को लेकर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल जितने मुखर होकर BJP के लिए बोल रहे हैं उतने कांग्रेस के लिए हैं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर कांग्रेस सरकार बनाने से कुछ नंबर कम रह जाती है तो केजरीवाल कांग्रेस से गठबंधन के बारे में सोच सकते हैं।

…तो केजरीवाल कर लेंगे BJP से गठबंधन

सैद्धांतिक तौर पर केजरीवाल की विरोधी कांग्रेस अपनी जीत का दावा पेश कर रही है। कांग्रेस के गिलयारे में यह चर्चा चल रही है कि केजरीवाल गठबंधन सरकार बनने की स्थिति में बीजेपी को भी समर्थन दे सकते हैं। हालांकि अभी तक स्थिति स्पष्ट नही है कि केजरीवाल का दांव क्या होगा। कांग्रेस के कैडर का यह भी मानना है कि केजरीवाल हरियाणा में चुनाव लड़कर कांग्रेस को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन को लेकर चर्चाओं का दौर चला था लेकिन कांग्रेस कैडर की नाराजगी और AAP को मन माफिक सीट न मिलने के कारण गठबंधन नही हो सका था।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...