नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2025 आज घोषित कर दिया है। इस बार परीक्षा में कुल 83.08 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और एसएमएस के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
वेबसाइट और SMS के जरिए रिजल्ट चेक करें
छात्र अपना रिजल्ट GSEB की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org, gseb.org.in, gsebeservice.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। यदि वेबसाइट पर ट्रैफिक ज़्यादा होने से साइट खुलने में परेशानी हो रही हो, तो छात्र SMS या WhatsApp के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
SMS से ऐसे देखें रिजल्ट
मैसेज बॉक्स खोलें टाइप करें: GJ10 <स्पेस> अपना रोल नंबर भेजें इस नंबर पर: 6357300971 कुछ ही पलों में रिजल्ट आपके मोबाइल स्क्रीन पर होगा
लड़कियों ने मारी बाज़ी
इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।
कुल 3,42,173 लड़कियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 2,98,519 पास हुईं
पास प्रतिशत: 87.24%
वहीं, 4,04,719 लड़कों में से 3,22,013 पास हुए
पास प्रतिशत: 79.56%
कब हुई थी परीक्षा?
GSEB द्वारा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं।
पहली पाली: सुबह 10:30 से दोपहर 1:45 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर 3:00 से शाम 6:15 बजे तक
रिजल्ट चेक करने का तरीका
सबसे पहले वेबसाइट gseb.org या gseb.org.in पर जाएं “Gujarat Board 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें रोल नंबर और जन्मतिथि भरें स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा चाहें तो उसका प्रिंट आउट या स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं अगर वेबसाइट स्लो है या खुल नहीं रही है, तो घबराएं नहीं। थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करें या फिर SMS सुविधा का उपयोग करें। रिजल्ट की मार्कशीट स्कूल से भी जल्द ही मिल जाएगी।




