नई दिलली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड UPPRPB ने सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस खबर का युवाओं को लंबे समय से इंतजार था और होली के मौके पर यह उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
60,244 पदों के लिए जारी हुआ रिजल्ट
इस बार यूपी पुलिस में 60,244 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। फाइनल रिजल्ट 13 मार्च दोपहर 1 बजे घोषित किया गया, जिसकी घोषणा पहले ही कर दी गई थी। इस परीक्षा में शामिल हुए हजारों अभ्यर्थियों की धड़कनें रिजल्ट जारी होते ही तेज हो गईं।
कैसे हुआ चयन?
इस भर्ती प्रक्रिया में कई चरण शामिल थे
लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2023 को आयोजित हुई,सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों की जांच हुई। फिर फिटनेस टेस्ट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को आगे बढ़ाया गया। और मेरिट लिस्ट नार्मलाइज़ स्कोर और आरक्षण नियमों के आधार पर अंतिम सूची तैयार की गई।
कैटेगरी-वाइज कटऑफ भी जारी
UPPRPB ने फाइनल रिजल्ट के साथ अलग-अलग कैटेगरी के कटऑफ नंबर भी जारी किए हैं।
कैटेगरी कटऑफ अंक
जनरल (UR) 225.75926
ईडब्ल्यूएस (EWS) 209.26396
ओबीसी (OBC) 216.58607
एससी (SC) 196.17614
एसटी (ST) 170.03020
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
अगर आपने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 दी थी, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ‘रिजल्ट’ सेक्शन में जाएं। ‘कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। सबमिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर ले लें। युवाओं के लिए सुनहरा अवसर यूपी पुलिस में सिपाही बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह बेहद खुशी का मौका है। अब चुने गए अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा और जल्द ही वे पुलिस बल का हिस्सा बनेंगे। बधाई हो! अगर आप सफल हुए हैं तो यह नई शुरुआत का समय है।




