back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एंटीलिया प्रकरण में पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा गिरफ्तार

मुंबई, 17 जून (हि.स.)। उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास ‘एंटीलिया’ के पास जिलेटिन भरी कार रखने और व्यापारी मनसुख हिरेन मौत के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को पूर्व पुलिस अधिकारी एवं शिवसेना नेता प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। एनआईए की टीम मेडिकल जांच कराने के बाद प्रदीप शर्मा को आज ही एनआईए की विशेष अदालत में पेश करेगी। एनआईए ने गुरुवार की सुबह लोनावाला स्थित एक रिसोर्ट से प्रदीप शर्मा को हिरासत में ले लिया था और उन्हें मुंबई स्थित दफ्तर में लाकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एनआईए की दूसरी टीम ने आज सुबह 6 बजे भारी पुलिस बल के साथ अंधेरी के भगवान भवन स्थित प्रदीप शर्मा के निवास पर छापा मारा था और 5 घंटे की गहन तलाशी कर महत्वपूर्ण कागजपत्र बरामद किया है। उल्लेखनीय है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटीलिया के पास से 25 फरवरी को संदिग्ध हालात में खड़ी स्कॉर्पियो कार मिली थी, जिसमें से जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद की गई थीं। इसके बाद व्यापारी मनसुख हिरेन का शव 5 मार्च को मुंब्रा खाड़ी से बरामद किया गया था। अंबानी के घर के पास मिली स्कॉर्पियो कार मनसुख हिरेन की ही थी। इस मामले में एनआईए ने 11 जून को संतोष शेलार और आनंद शर्मा को गिरफ्तार किया था। दोनों 21 जून तक एनआईए की हिरासत में हैं। इन दोनों से मिले सबूतों के आधार पर एनआईए ने प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार किया है। इससे पहले एंटीलिया प्रकरण और मनसुख मौत मामले में एनआईए ने प्रदीप शर्मा से 2 बार में कुल 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। प्रदीप शर्मा अपने पुलिस कैरियर में 103 एनकाउंटर कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस सेवा से वीआरएस ले लिया था और शिवसेना से जुड़ गए थे। साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रदीप शर्मा शिवसेना के टिकट पर नालासोपारा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। सूत्रों के अनुसार इस मामले में एनआईए अब तक कुल 7 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें पूर्व सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाझे और रियाज काजी, पूर्व पुलिस निरीक्षक सुनील माने, पूर्व पुलिसकर्मी विनायक शिंदे, क्रिकेट बुकी नरेश गोरे, संतोष शेलार और आनंद शर्मा शामिल हैं। सचिन वाझे को 13 मार्च को गिरफ्तारी के बाद 15 मार्च को सहायक निरीक्षक पद से निलंबित कर दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵