back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विदेश मंत्री पहुंचे ढाका, समकक्ष अब्दुल मोमिन के साथ किया किया व्यापक विचार-विमर्श

नई दिल्ली, 04 मार्च (हि.स)। विदेश मंत्री एस जयशंकर गुरुवार को ढाका पहुंचे जहां उनका विदेश मंत्री अब्दुल मोमिन ने स्वागत किया। विदेश मंत्री ने अपने समकक्ष के साथ ढाका में द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श किया। विदेश मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि बांग्लादेश भारत की पड़ोसी प्रथम की नीति के केंद्र में है और धीरे-धीरे भारत की ही एक्ट ईस्ट नीति का जरूरी अंग बनता जा रहा है। भारत और बांग्लादेश के संबंध इतने व्यापक और सहज हैं कि इनसे कोई क्षेत्र अछूता नहीं है। सही मायनों में कहा जाए तो यह 360 डिग्री सहयोग का एक उदाहरण है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत बांग्लादेश के नायक शेख मुजीबुर्रहमान के जन्मशताब्दी वर्ष और बांग्लादेश स्थापना के 50 वर्षों से जुड़े आयोजनों में सम्मिलित है। उनकी यात्रा भारत-बांग्लादेश की कोविड-19 के खिलाफ साझा लड़ाई में एकजुटता का प्रतीक है। भारत ने बांग्लादेश को सबसे ज्यादा भारत में निर्मित कोरोना वैक्सीन प्रदान की हैं। प्रधानमंत्री शेख हसीना के ‘कनेक्टिविटी इज प्रोडक्टिविटी’ के वाक्य को दोहराते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों की सभी संभावनाओं को संपर्क और लोगों के बीच के संबंधों से ही बेहतर ढंग से पहचाना जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵