back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पिछले 3 दिनों में 22 नये मार्गों पर उड़ान सेवा शुरू : उड्डयन मंत्रालय

नई दिल्ली, 30 मार्च (हि.स.)। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ के तहत पिछले तीन दिनों में 22 नये मार्गों पर उड़ान सेवा शुरू की गई है। इनमें छह मार्ग पूर्वोत्तर भारत में हैं। केंद्र सरकार ने हवाई संपर्क को प्रोत्साहन देने और हवाई यात्रा को आम जनता के लिए किफायती बनाने के लिए 21 अक्टूबर 2016 को क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़े देश का आम नागरिक) उड़ान का शुभारंभ किया था। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि देश के दूर-दराज के क्षेत्रों को जोड़ने के क्रम में उड़ान योजना के तहत पिछले तीन दिन में 22 नए मार्गों पर परिचालन शुरू किया गया, जिनमें से छह मार्ग पूर्वोत्तर भारत में हैं। उड़ान योजना के तहत शिलॉन्ग (मेघालय) से अगरतला (त्रिपुरा) तक की पहली सीधी उड़ान को आज शुरू किया गया। इससे पहले सोमवार को शिलॉन्ग (मेघालय) – सिलचर (असम) मार्ग पर उड़ानों का परिचालन सफलतापूर्वक शुरू किया गया। अब तक उड़ान योजना के तहत भारत में ऐसे 57 हवाई अड्डों जहां विमान परिचालन बहुत कम या बेहद कम था (इनमें पांच हेलीपोर्ट और दो जल एयरोड्रोम शामिल हैं), वहां 347 मार्गों पर उड़ानों का परिचालन शुरू किया गया है। इस साल 28 मार्च को उड़ान योजना के तहत 18 नए मार्गों पर परिचालन शुरू किया गया था। इनमें गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) से लखनऊ (उत्तर प्रदेश), जो कि एक राज्य समर्थित उड़ान मार्ग है, कर्नूल (आंध्र प्रदेश) से बैंगलुरू (कर्नाटक), विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) और चेन्नई (तमिलनाडु), आगरा (उत्तर प्रदेश) से बैंगलुरू (कर्नाटक) तथा भोपाल, (मध्यप्रदेश), प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से भुवनेश्वर (ओडिशा) और भोपाल (मध्य प्रदेश) शामिल हैं। इन मार्गों के अलावा डिब्रूगढ़ (असम) से दीमापुर (नगालैंड) के बीच भी हवाई सम्पर्क कायम किया गया। उड़ान-4 निविदा प्रक्रिया के तहत पिछले साल इंडिगो एयरलाइन्स को शिलॉन्ग – अगरतला, शिलॉन्ग –सिलचर, कर्नूल – बैंगलुरू, विशाखापट्टनम और चेन्नई मार्गों पर परिचालन की जिम्मेदारी सौपी गई। इसके अलावा उड़ान-3 के तहत आगरा से बैंगलुरू और आगरा से भोपाल मार्ग, उड़ान-2 के तहत प्रयागराज से भुवनेश्वर और प्रयागराज से भोपाल मार्ग, और उड़ान-3 निविदा प्रक्रिया के तहत डिब्रूगढ़ से दीमापुर का मार्ग परिचालन के लिए सौंपा गया। एलायन्स एयर को उड़ान-3 निविदा प्रक्रिया के तहत लखनऊ-गोरखपुर मार्ग पर परिचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील

Advertisementspot_img

Also Read:

घना कोहरा बनता है फ्लाइट कैंसिलेशन की वजह, जानें पायलट और एयरपोर्ट की मजबूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। हालात ऐसे हैं...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...