back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नेशनल केरिकुलम फ्रेमवर्क के लिए स्टीरिंग कमेटी की पहली बैठक

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिक्षा मंत्रालय की नेशनल स्टीरिंग कमेटी, नेशनल केरिकुलम फ्रेमवर्क की रूपरेखा तय करने जा रही है। इसके माध्यम से स्कूल और वयस्क शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा तय की जानी है। साथ ही यह कमेटी छोटे बच्चों के बचपन की देखभाल और शिक्षा के साथ साथ शिक्षकों की शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा विकसित करेगी। शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्टीयरिंग कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है। नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क का निर्धारण करने वाली इस कमेटी की यह पहली बैठक है। कमेटी की अध्यक्षता प्रसिद्ध वैज्ञानिक के. कस्तूरीरंगन कर रहे हैं। इस बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की स्कूल शिक्षा सचिव अनीता करवाल एवं एनसीईआरटी के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। राष्ट्रीय संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ कस्तूरीरंगन ने राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा विकसित करने के लिए पहली बैठक की भी अध्यक्षता की। इस दौरान स्कूल शिक्षा विभाग की सचिव और एनसीईआरटी के अधिकारियों ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों और अपेक्षाओं के बारे में सदस्यों के साथ बातचीत की। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 21 सितंबर को नेशनल स्टीयरिंग कमेटी फार डेवेलपमेंट आफ नेशनल केरिकुलम फ्रेमवर्क का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक के. कस्तूरीरंगन हैं। के. कस्तूरीरंगन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का नेतृत्व किया है। साथ ही वह वह एनईपी, 2020 की मसौदा समिति के भी अध्यक्ष थे। यह समिति चार राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा विकसित करेगी। इनमें स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा, बचपन की देखभाल और शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या, शिक्षक शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा और प्रौढ़ शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा शामिल। समिति पाठ्यक्रम सुधारों के प्रस्ताव के लिए इन चार क्षेत्रों से संबंधित एनईपी 2020 की सभी सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए स्कूली शिक्षा, प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई), शिक्षक शिक्षा और प्रौढ़ शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेगी। समिति उपरोक्त सभी चार क्षेत्रों के विभिन्न पहलुओं पर राष्ट्रीय फोकस समूहों द्वारा अंतिम रूप दिए गए स्थिति पत्रों पर चर्चा करेगी। समिति राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के लिए टेक प्लेटफॉर्म पर प्राप्त राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा से इनपुट प्राप्त कर रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह समिति सभी राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा भविष्य के लिए संबंधित क्षेत्रों पर कोविड19 महामारी जैसी स्थितियों के निहितार्थ पर भी प्रतिबिंबित करेगी। –आईएएनएस जीसीबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...