back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर और पंजाब में राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, इन सीटों पर 24 अक्‍टूबर को होगी वोटिंग

चुनाव आयोग ने बुधवार को जम्‍मू-कश्‍मीर की चार और पंजाब की एक राज्‍यसभा सीट पर चुनाव कराने की घोषणा की है। इन सीटों पर वोटिंग 24 अक्टूबर को होगी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटें वर्ष 2021 से खाली थीं। लंबे इंतजार के बाद अब इन पर चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्‍यसभा के चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तारीखों की घोषणा भी कर दी है। इससे प्रदेश की सियासत में नई हलचल मचने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर की 4 सीट पर 24 अक्‍टूबर को वोटिंग

चुनाव आयोग ने बुधवार को घोषणा की कि जम्मू-कश्मीर की चारों राज्यसभा सीटों पर मतदान 24 अक्टूबर को होगा। लंबे समय से खाली पड़ी इन सीटों पर अब सियासी जंग दिखेगी।

लद्दाख में नहीं है कोई विधानसभा सीट 

लद्दाख में विधानसभा न होने के कारण वहां राज्यसभा की कोई सीट नहीं है और यह चंडीगढ़ की तरह एक केंद्र शासित प्रदेश है। हालांकि, लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग लगातार उठती रही है। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर स्थानीय लोग प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

पंजाब की एक सीट पर भी चुनाव 

पंजाब की एक राज्यसभा सीट पर भी 24 अक्टूबर को चुनाव होगा। इसी दिन जम्मू-कश्मीर की चार सीटों के साथ वोटों की गिनती शाम को की जाएगी। बता दें कि, पंजाब की एक सीट आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से खाली हुई थी, जिनका कार्यकाल 2028 तक था।

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन के बाद राज्यसभा की खाली सीटों पर अब तक चुनाव नहीं हो सका। जिन सांसदों ने इस्तीफा दिया था, उनकी जगह नए प्रतिनिधि नहीं चुने गए। वजह रही कि पहले विधानसभा चुनाव कराए गए और बाद में विभिन्न मसलों के चलते राज्यसभा चुनाव लगातार टलते रहे।

जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा से रिटायर होने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद भी शामिल थे। अब चुनाव की घोषणा के बाद सबकी निगाहें भाजपा और नेशनल कॉन्फ्रेंस की ओर से बनाएं जाने वाले उम्‍मीदवारों के नाम पर टिकी हुई हैं। ऐसे में मुकाबला दिलचस्‍प होने वाला है।

Advertisementspot_img

Also Read:

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमत्री फारूक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में पहुंचे थे। उस दौरान एक कमल सिंह...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...