back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नवाब मलिक के खिलाफ ईडी की 5000 पन्नों की चार्जशीट

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ 20 साल पुराने एक जमीन सौदे से जुड़े कथित धनशोधन मामले में 5,000 पन्नों का एक बड़ा आरोप पत्र (चार्जशीट) दायर किया। आरोप पत्र विशेष पीएमएलए कोर्ट रजिस्ट्री में जमा कर दिया गया है और दस्तावेजों की जांच के बाद अदालत संज्ञान लेगी। 69 वर्षीय मलिक को ईडी के अधिकारियों ने 23 फरवरी को उनके मुंबई स्थित घर से गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह करीब 60 दिनों से न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने उन्हें भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम कास्कर और अन्य के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा दर्ज प्राथमिकी के बाद गिरफ्तार किया था। ईडी के अनुसार, कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुर्ला में गोवावाला कंपाउंड शामिल है, जिसे कथित तौर पर मलिक ने माफिया की मदद से हड़प लिया था। ईडी द्वारा मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में मलिक परिवार की 5 संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क करने के बमुश्किल आठ दिन बाद गुरुवार का ये घटनाक्रम सामने आया है। इनमें गोवावाला कंपाउंड, एक वाणिज्यिक इकाई और कुर्ला में तीन फ्लैट, बांद्रा में दो फ्लैट, उस्मानाबाद में 148 एकड़ कृषि भूमि और अन्य संपत्ति शामिल हैं। ईडी ने मलिक पर अपनी कंपनी सॉलिड्स इनवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से मुनीरा प्लंबर की कुर्ला भूमि को एक मामूली दर पर हड़पने के लिए कथित रूप से रची आपराधिक साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। मलिक पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने दाऊद के गैंगस्टरों की मिलीभगत से जाली कागजों का इस्तेमाल किया। –आईएएनएस एकेके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵