back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ईडी ने खंडाला जमीन हड़पने के मामले में युसूफ लकड़ावाला से की पूछताछ

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को महाराष्ट्र के खंडाला में जमीन हड़पने के एक मामले में पूर्व फिल्म निर्माता युसूफ लकड़ावाला से पूछताछ की। ईडी सूत्रों के मुताबिक, लकड़ावाला को बयान दर्ज कराने के लिए एजेंसी के कार्यालय में लाया गया था। हालांकि ईडी के अधिकारी इस मामले पर चुप्पी साधे रहे। वह जमीन तत्कालीन हैदराबाद नवाब हिमायत नवाज जंग बहादुर की है और इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये आंकी गई है। जमीन हड़पने के लिए जाली हस्ताक्षर करने के आरोप में लकड़ावाला को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने अप्रैल 2019 में अहमदाबाद हवाईअड्डे से लंदन भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया था। खंडाला में 4.38 एकड़ जमीन हड़पने के लिए मावल तालुका के सब-रजिस्ट्रार जितेंद्र बड़गुजर की शिकायत पर लकड़ावाला और उनके सहयोगी मोहन आर. नायर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...