back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vande Bharat ट्रेन में मिला बदबूदार और गंदा खाना, यात्री बोले- पैकेट में कॉकरोच भी है, Viral Video

Vande Bharat Food: बेहतरीन सुविधाओं से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों को परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। बेहतरीन सुविधाओं से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों को परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि ट्रेन में बदबूदार और गंदा खाना दिया जा रहा है। यात्री आकाश केशरी ने भारतीय रेलवे और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए खाने की शिकायत की है। पोस्ट में वीडियो भी शेयर किया है, जिसके जवाब में IRCTC ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। यह वीडियो नई दिल्ली से वाराणसी की यात्रा कर रहे यात्री आकाश केशरी ने शेयर किया है।

रेलवे से रुपये लौटाने की मांग

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यात्री ने दावा किया कि वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को खराब खाना परोसा गया। उन्होंने अपने पैसे लौटाने की मांग की। कहा, इस तरह के वेंडर्स वंदे भारत एक्सप्रेस का नाम खराब कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वंदे भारत के यात्री रेलवे कर्मचारियों से खाना लेकर जाने के लिए कह रहे हैं। वहीं, एक यात्री भी कह रहा कि सब्जी से बदबू आ रही है। दाल खराब है। आकाश केशरी ने छह जनवरी को ‘एक्स’ पर वंदे भारत ट्रेन में खाना खराब मिलने का पोस्ट किया था। उसे 26 हजार से अधिक लोग देखे हैं। 149 लोगों ने पोस्ट को लाइक और 117 लोगों ने रिपोस्ट किया है।

लापरवाह कर्मचारियों को हटाया गया

IRCTC ने कहा कि आपके (यात्री आकाश केशरी) असंतोषजनक अनुभव के लिए हमें हार्दिक खेद है। सेवा प्रदाता पर उचित जुर्माना लगाया गया है। जिम्मेदार कर्मचारियों को हटा दिया गया है। वहीं, लाइसेंसधारी को उचित निर्देश दिया गया है। ऑन-बोर्ड सेवाओं की निगरानी को और मजबूत किया गया है।

वंदे भारत ट्रेन दिखावा है : यूजर्स

आकाश के पोस्ट पर कई यूजर्स ने रिप्लाई किया है। एक यूजर्स ने कहा, वंदे भारत ट्रेन वाकई एक दिखावा है। वॉशरूम के साथ मेट्रो ट्रेनों का बस अपडेट मॉडल है। मैं 14 साल की उम्र से भारतीय रेलवे से अक्सर यात्रा करता रहा हूं। सबसे अच्छी सेवा राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस में मिलती है। यह लूट और गति बड़ा झूठ है।

‘आईआरसीटीसी से प्रतिस्पर्धा जरूरी’

एक यूजर्स ने कहा कि आईआरसीटीसी से प्रतिस्पर्धा जरूरी है। आईआरसीटीसी जो सेवा दे रहा है, उसके लिए सरकार को अन्य निजी कंपनियों को प्रोत्साहित करना चाहिए। उसमें टिकट सेवा भी शामिल है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵