back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vande Bharat: आ रही है पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 27 जून को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Vande Bharat: सुरक्षा के मद्देनजर टाटीसिलवे, नामकुम, आरा गेट, चुटिया, रांची स्टेशन और अरगोड़ा स्टेशन पर आरपीएफ के 100 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।

रांची, हिन्दुस्थान समाचार। पटना-रांची के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन 27 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्वाह्न 10ः30 करेंगे। यह ट्रेन पटना से हटिया तक चलेगी। इस रूट पर दो बार ट्रायल रन सफल रहा है।

10 स्कूली बच्चों को नि:शुल्क रांची से पटना तक का कराया जायेगा सफर

पहले दिन 10 स्कूली बच्चों को नि:शुल्क रांची से पटना तक का सफर कराया जायेगा। यह विद्यार्थी उद्घाटन के दौरान हरी झंडी दिखाने के समय भी मौजूद रहेंगे। बच्चों का चयन निबंध, पेंटिंग और कविता प्रतियोगिता के आधार पर किया जाएगा। इनमें सातवीं, आठवीं, नौवीं और 10वीं के बच्चे शामिल हो सकेंगे। उद्घाटन के बच्चों की पेंटिंग को भी प्रदर्शित किया जाएगा।दक्षिण पूर्व रेलवे रांची के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी माणिक शंकर ने स्कूलों को चिट्ठी भेजी है। इसमें कहा गया है कि प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित कर बच्चों का चयन किया जाए। विद्यार्थियों के साथ दो शिक्षक भी इस यात्रा के लिए मनोनीत किए जाएंगे। यह शिक्षक बच्चों के साथ पटना तक जाएंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम के लिए रांची स्टेशन पर इंतजाम हो गए शुरू

सुरक्षा के मद्देनजर टाटीसिलवे, नामकुम, आरा गेट, चुटिया, रांची स्टेशन और अरगोड़ा स्टेशन पर आरपीएफ के 100 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम के लिए रांची स्टेशन पर इंतजाम शुरू हो गए हैं। फिलहाल टेंट लगाए जा रहे हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक सहित गणमान्य लोगों को रांची रेल मंडल आमंत्रण पत्र भेजेगा। वंदे भारत ट्रेन हटिया स्टेशन से अपराह्न बाद 3:55 बजे खुलेगी और शाम 4:10 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी। पांच मिनट के स्टॉपेज के बाद शाम 4:15 बजे पटना के लिए रवाना होगी। यह रात 10:10 बजे पटना पहुंचेगी। ट्रेन 6ः15 घंटे में 385 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसकी औसतन गति 61 किलोमीटर होगी। समय-सारिणी स्वीकृति होते ही ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार, सातों लोगों की मौत, AAIB करेगी घटना की जांच

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । झारखंड की राजधानी रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई एक निजी एयर...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...