back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से लोगों में बढ़ रही सांस संबंधी समस्याएं, AQI ने तोड़ा खराब स्तर का रिकॉर्ड

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण AQI गंभीर' श्रेणी में पहुंच चुका है। देश की राजधानी में श्वसन संबंधी समस्याएं लगातार बढती जा रही है। जिससे अस्थमा के मरीजों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर’ श्रेणी में पहुंच चुका है। PM2.5 और PM10 दोनों स्तरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों की पोल खोल कर रख दी है।सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन वायु प्रदूषण से दिल्ली का हाल बेहाल है। आनंद विहार, नरेला, बवाना और मुंडका जैसे इलाकों में AQI 400 के आंकड़े को पार कर गया है। 

राजधानी दिल्ली का आज सुबह AQI 377 पर पहुंच गया

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 8 नवंबर 2024 को सुबह 7 बजे देश की राजधानी दिल्ली का AQI 377 पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(CPCP)के 7 नवंबर 2024 को दिल्ली का AQI 382 दर्ज किया था। 7 नवंबर 2024 की शाम तक आनंद विहार का AQI 416, मुंडका का AQI 410, बवाना का AQI 441, अशोक विहार का AQI 420, अलीपुर का AQI 397, आईटीओ का AQI 349 और द्वारका का AQI 391 तक पहुंच गया।  

प्रदूषण के कारण गंभीर सांस संबंधी समस्याओं में बढ़ोतरी हुई

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लोगों को श्वसन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS) के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. करण मदान की जानकारी के अनुसार, OPD में आने वाले मरीजों की संख्या में 16-20% की वृद्धि देखी गई है। अधिकतर मरीजों को दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को गंभीर श्वसन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार अस्थमा और सीओपीडी की शिकायते ज्यादा आ रही हैं। दिल्ली में ऐसे कई मरीज हैं जिन्हें इस तरह की समस्या हो रही है, उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरुरत है।  

दिल्ली सरकार ने पराली जलाने पर जुर्माना बढ़ाया

देश की राजधानी में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए, दिल्ली सरकार ने पराली जलाने पर जुर्माना बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी और उसके आस-पास के क्षेत्रों में बढ़ते वायु प्रदूषण की निगरानी और समाधान के लिए GRAP चरण II को लागू किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵