back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘क्या आप मीटिंग में सिर्फ समोसा खाने आते हैं?’ कलेक्टर टीना डाबी के सामने भड़के सांसद-विधायक

बाड़मेर जिले में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक में सांसद और विधायक अधिकारियों के कामकाज से नाराज दिखे। उन्होंने कलेक्टर टीना डाबी की मौजूदगी में अफसरों पर सवालों की बौछार कर दी।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बाड़मेर जिले में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक में सांसद और विधायक अधिकारियों के कामकाज से नाराज दिखे। उन्होंने कलेक्टर टीना डाबी की मौजूदगी में अफसरों पर सवालों की बौछार कर दी।

चार साल बाद हुई बैठक, जवाब नहीं मिले तो भड़के नेता

इस बैठक को होने में 4 साल का लंबा समय लग गया। इसके बाद भी जब सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और निर्दलीय विधायक रविंद्र भाटी ने विकास कार्यों को लेकर सवाल पूछे तो अफसर गोल-गोल जवाब देते रहे। इस पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने नाराज होकर पूछा, “क्या आप मीटिंग में सिर्फ समोसा खाने आते हैं? उन्होंने कहा कि जब जवाब ही नहीं देने तो मीटिंग बुलाने का क्या फायदा? यह जनता के पैसों की बर्बादी है।

कलेक्टर टीना डाबी ने साधी चुप्पी

बैठक के दौरान जब सांसद ने कलेक्टर टीना डाबी से जवाब पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं कहा और चुप रहीं। इस दौरान अफसरों और जनप्रतिनिधियों के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली।

तीन दिन पहले कलेक्ट्रेट परिसर में हुई यह बैठक अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। सांसद और विधायक के तंज वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं।

‘मीटिंग क्यों करवाते हैं?’

इस दौरान एक ओर जहां सांसद उम्मेदाराम ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई, तो दूसरी ओर विधायक रविंद्र भाटी कलेक्टर टीना डाबी पर ही भड़क गए। उन्होंने कहा मीटिंग क्यों करवाते हैं? मीटिंग में हम लोगों का समय खराब किया। ये जो भी प्लान है उसकी चर्चा मीटिंग में होती है। अगर अकेले में मीटिंग करनी थी तो अकेले में कर लेते। क्यों बुलाया फिर? जिसके बाद सांसद उम्मेदाराम ने कलेक्टर से इसके बारे में जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि जब अपनी मर्जी से ही काम करना था तो फिर कर लेते हमें क्यों बुलाया। इसी दौरान विधायक भाटी फिर भड़क गए। उन्होंने कहा 4 साल बाद मीटिंग हो रही है और फिर भी कुछ काम नहीं। इसके बाद अब अगली मीटिंग 4 साल बाद ही होगी। तो मतलब चार साल बाद जो मीटिंग की वो समोसा खाने के लिए की। सभी के इतने काम हैं उसके बावजूद चार साल बाद मीटिंग हो रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान में बड़ा फैसला: 2 से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत और नगरपालिका चुनाव, कैबिनेट से बिल पास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Bhajanlal Sharma की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब राज्य में दो से अधिक संतान...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵