back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Modi 3.0 में मंत्रालयों का बंटवारा; शिवराज को कृषि, मांझी को MSME, पूरी लिस्ट देखें

PM Modi Cabinet Portfolio Allocation: नरेंद्र मोदी 3.0 कैबिनेट की पहली बैठक में आज मंत्रिमंडल का बंटवारा किया गया। भाजपा ने टॉप-4 मंत्रालय अपने पास रखे और उसे संभालने वालों में बदलाव भी नहीं किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली कैबिनेट बैठक में मंत्रालयों का बंटवारा हो गया। भाजपा ने अपने पास पिछली बार की तरह गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय रखा है। इन मंत्रालयों को संभालने वाले नेताओं में भी बदलाव नहीं किया गया है। फिर से अमित शाह को गृह मंत्रालय, राजनाथ सिंह को दोबारा रक्षा मंत्रालय और नितिन गडकरी को फिर सड़क परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किन्हें क्या मिला?

अमित शाह———-गृह मंत्रालय

राजनाथ सिंह———-रक्षा मंत्रालय

एस जयशंकर———-विदेश मंत्रालय

नितिन गडकरी———-सड़क परिवहन मंत्रालय

अश्विनी वैष्णव———-सूचना एवं प्रसारण, रेल मंत्रालय

शिवराज सिंह चौहान——-कृषि, पंचायती राज कल्याण मंत्रालय

निर्मला सीतारमन———-वित्त मंत्रालय

मनोहर लाल खट्टर———-ऊर्जा, शहरी विकास मंत्रालय

सीआर पाटिल ———-जलशक्ति मंत्रालय

मनसुख मांडविया———-श्रम मंत्रालय

जेपी नड्डा———-स्वास्थ्य मंत्रालय

चिराग पासवान———-खाद्य प्रसंस्करण

किरेन रिजिजू———-संसदीय कार्यमंत्री मंत्री

अनुपूर्णा देवी———-महिला एवं बाल विकास

राम मोहन नायडू———-उड्डयन मंत्रालय

सर्वानंद सोनोवाल———-पोर्ट शिपिंग मंत्रालय

शांतनु ठाकुर———-पोर्ट शिपिंग मंत्रालय (MoS)

हरदीप सिंह पुरी———-पेट्रोलियम मंत्रालय

रवनीत बिट्टू———-अल्पसंख्यक मंत्रालय (MoS)

एचडी कुमारस्वामी———-भारी उद्योग मंत्रालय

गिरिराज सिंह———-कपड़ा मंत्रालय

पीयूष गोयल ———-वाणिज्य मंत्रालय

ज्योतिरादित्य सिंधिया———-दूरसंचार मंत्रालय

प्रह्लाद जोशी———-उपभोक्ता मामले का मंत्रालय

गजेंद्र सिंह शेखावत———-संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय

अर्जुनराम मेघवाल———-कानून मंत्री

30 कैबिनेट मिनिस्टर, 5 स्वतंत्र प्रभार

अजय टम्टा, हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय सौंपा गया है। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर को ऊर्जा मंत्रालय सौंपा गया है। जीतन राम मांझी को एमएसएमई मंत्री बनाया गया है। लोजपा आर के अध्यक्ष चिराग पासवान को खेल मंत्रालय दिया गया है। बता दें, रविवार को नरेंद्र मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें से 30 कैबिनेट मिनिस्टर, 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री, 36 राज्य मंत्री हैं।

पीएम आवास पर हुई बैठक

मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्री शाम पांच बजे प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित कैबिनेट की पहली बैठक में पहुंचे थे। बैठक में जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर,ललन सिंह, जीतन राम मांझी, शिवराज सिंह चौहान, चिराग पासवान, गिरिराज सिंह समेत कई सांसद शामिल हुए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में रहकर बिहार चलाएंगे नीतीश? JDU ने BJP के सामने रखी शर्त, कहा- हमें मिले गृह विभाग, दो डिप्टी CM और स्पीकर पद

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही राष्ट्रीय राजनीति...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...