back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘कान खोलकर सुन ले पाकिस्तान! DGAO ने भरी हुंकार, बोले- हम तैयार हैं, दुश्मन खुद जिम्मेदार है”

भारत की तीनों सेनाओं ने सोमवार को एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़ी अहम जानकारियां दीं। इस दौरान पाकिस्तान को सीधी चेतावनी दी गई है।

नई दिल्ली, रफतार डेस्क।  भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आज सेना की ओर से एक अहम प्रेस ब्रीफिंग की गई। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई कार्रवाई और मौजूदा हालात को लेकर तीनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी दी।

“पहलगाम तक पाप का घड़ा भर चुका था” – लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा कि जो भी कार्रवाई हुई, वह पूरी तैयारी के साथ की गई। उन्होंने कहा, “हमें एयर डिफेंस की कार्रवाई को एक कॉन्टेक्स्ट में समझना होगा। पहलगाम तक पाप का घड़ा भर चुका था। हमने पहले ही पूरी तैयारी कर ली थी और फिर कार्रवाई की गई। भारतीय वायुसेना के डीजी एयर ऑपरेशन एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि भारत की लड़ाई आतंकवादियों से है, लेकिन पाकिस्तान ने खुद को इसमें शामिल कर लिया। “हमने पहले सिर्फ आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया था, लेकिन पाकिस्तान ने इसे अपनी लड़ाई बना लिया। इसलिए हमें उन्हें जवाब देना जरूरी हो गया।

DGAO अवधेश भारती की हुंकार – “हम तैयार हैं, दुश्मन खुद जिम्मेदार है”

एयर मार्शल (DGAO) अवधेश कुमार भारती ने कहा, “हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ है। 7 मई को हमने सिर्फ उनके ठिकानों को निशाना बनाया था, लेकिन पाकिस्तान ने इस लड़ाई को अपनी बना ली। अब उसके नुकसान की जिम्मेदारी भी उसी की है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि भारत भविष्य में किसी भी मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है।

“हमारे सभी मिलिट्री बेस ऑपरेशनल हैं” – एयर मार्शल एके भारती

एयर मार्शल एके भारती ने कहा, “मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि हमारे सभी सैन्य ठिकाने पूरी तरह ऑपरेशनल हैं। आवश्यकता पड़ी तो हम किसी भी मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने को तैयार हैं।”

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से 9-10 मई को एयरफील्ड और लॉजिस्टिक इंस्टॉलेशन पर हमला करने की कोशिश नाकाम रही, क्योंकि भारतीय एयर डिफेंस ग्रिड बेहद मजबूत और सतर्क था।

नौसेना का सख्त पहरा – “एक भी दुश्मन का विमान करीब नहीं आया”

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने बताया कि समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नौसेना ने सतत निगरानी रखी।”हमने अधिकतम रडार और सेंसर का इस्तेमाल किया। चाहे ड्रोन हो, जेट या कोई और उड़ती वस्तु – सबको ट्रैक किया गया। कोई भी दुश्मन हमारे इलाके में घुस नहीं सका। उन्होंने बताया कि भारत की एंटी मिसाइल और एंटी एयरक्राफ्ट तकनीक ने पाकिस्तानी सेनाओं को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

“पहलगाम तक पाप का घड़ा भर चुका था” – DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि कैसे हाल के वर्षों में आतंकियों के हमलों का स्वरूप बदल गया। “2024 में शिवखोड़ी मंदिर के तीर्थयात्रियों और अप्रैल में पहलगाम में पर्यटकों पर हमले हुए। हमने जवाब दिया बिना LOC और IB पार किए। हमें पहले से अंदेशा था कि पाकिस्तान जवाबी हमला करेगा, इसलिए एयर डिफेंस पूरी तरह तैयार था। तीनों सेनाओं की इस संयुक्त ब्रीफिंग से यह साफ हो गया कि भारत अब आतंकवाद और उसके समर्थकों को बर्दाश्त नहीं करेगा। पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी दी गई है कि अगर फिर गलती की, तो जवाब और तेज़ होगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की नई रणनीतिक सोच और तैयारी का संकेत है। अब न भारत चुप रहेगा, न पीछे हटेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के बैसारन घाटी में आतंकवादियों ने 26 नागरिकों की हत्या की थी। इसके बाद, भारतीय...
spot_img

Latest Stories

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵