back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Monsoon Update: गर्मी से दिल्‍ली वालों को जल्‍द मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कब पहुंचेगा मानसून

राजधानी दिल्ली में इस बार मानसून की दस्तक ने तय समय से देरी कर दी है, जिससे दिल्‍लीवासियों को तपती धूप और बढ़ती उमस का सामना करना पड़ रहा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । देश के कई राज्‍यों में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। वहीं, राजधानी दिल्ली में इस बार मानसून की दस्तक ने तय समय से देरी कर दी है, जिससे दिल्‍लीवासियों को तपती धूप और बढ़ती उमस को झेलना पड़ रहा है। शहरवासियों को बारिश का इंतजार है। शुक्रवार को भी लोगों ने गर्मी और चिपचिपे मौसम का सामना किया। 

मौसम विभाग ने पिछले हफ्ते ही बारिश और आंधी की संभावना जताई थी, अब तक मानसून का इंतजार बना हुआ है। दिल्ली में मानसून के दस्‍तक की सामान्य तारीख 27 जून होती है, लेकिन इस बार यह तारीख निकलने के बाद भी बरसात नहीं हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल मानसून 28 जून को आया था, जबकि 2023 में 25 जून, 2022 में 30 जून और 2021 में यह 13 जुलाई को पहुंचा था।

IMD ने बताया मानसून में देरी का कारण

बीते कुछ दिनों में राजधानी दिल्‍ली के हिस्‍सों में हल्‍के बादल छाए रहे हैं। तो कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई, लेकिन भारी बारिश का इंतजार और करना बाकी है। मौसम विभाग ने (IMD) ने बताया कि, पिछले तीन-चार दिनों से दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल रही हैं, परन्तु ऊपरी हवा के परिसंचरण और प्रतिचक्रवाती तंत्र की वजह से मानसून दिल्ली की ओर बढ़ नहीं पा रहा है। 

यह कंडीशन न सिर्फ राजधानी दिल्ली, बल्कि दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के आसपास भी देखी गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में मानसून के आगमन में देरी हो रही है। बारिश में देरी के चलते लोगों को तेज धूप और उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। 

3-4 दिन में हो सकती है बारिश- IMD

IMD के मुताबिक, आगामी तीन से चार दिनों में हवाओं की दिशा में बदलाव होने की संभावना है, जिससे मानसून दिल्ली की ओर बढ़ सकता है। आमतौर पर मानसून 27 से 30 जून के बीच दिल्ली में पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके और अधिक देर होने की आशंका है।

थोड़ी गर्मी से मिलेगी राहत 

मौसम विभाग ने आज दिल्‍ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है और मध्यम बारिश तथा गरज-बरस के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। शुक्रवार (27 जून) को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। शाम 5:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 72 प्रतिशत रही, जिससे वातावरण और अधिक उमस भरा महसूस हुआ।

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम इस बार काफी बदला-बदला नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह से ही शहर के कई...
spot_img

Latest Stories

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵