नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए 13 अगस्त 2024 को होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी में कौन सी सड़के बंद रहेगी और कौनसे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग किया जाए, यह पूरी जानकारी दी हुई है। अगर आपको भी दिल्ली किसी काम को लेकर जाना है तो दिल्ली पुलिस की इस ट्रैफिक एडवाइजरी को पढ़कर ही घर से निकले।
ये मार्ग रहेंगे बंद
दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार 13 अगस्त 2024 को सुबह 4 बजे से 11 बजे तक नेताजी सुभाष मार्ग, एसपी मुखर्जी मार्ग, लोथियन रोड, चांदनी चौक रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और इसकी लिंक रोड, निषाद राज मार्ग, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड और आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक आउटर रिंग रोड को बंद कर दिया जाएगा।
एडवाइजरी के अनुसार दिल्ली जाने के लिए मार्गो का चयन करें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की पूरी एडवाइजरी को आप उनके सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी देख सकते हैं और उसके अनुसार आप 13 अगस्त 2024 को दिल्ली जाने के लिए मार्गो का चयन कर सकते हैं। हमने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की इस एडवाइजरी को अपनी खबर के साथ Embed कर दिया है।
उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली की तरफ जाने वाले लोगों के लिए
वहीं उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली की तरफ जाने वाले लोगों के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से सलाह है कि आप अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, एसपीएम मार्ग, 11 मूर्ति, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड और रानी झांसी रोड का इस्तेमाल कर अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए भी एडवाइजरी
वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है, सभी लोगों को सलाह दी गई है कि रिमोट कंट्रोल कार की चाबियां, कैमरा, दूरबीन, ब्रीफकेस, छाते, हैंडबैग, सिगरेट लाइटर, ट्रांजिस्टर, टिफिन बॉक्स, पानी की बोतलें लेकर न आएं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in




