नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जम्मू कश्मीर पुलिस ने कठुआ में चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। साथ ही कहा है कि इन्हें जिले में देखा गया था। साथ ही पुलिस ने इन लोगों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी देने पर ₹20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
आतंकवादियों को ढूढने पर मिलेगा रिवार्ड
कठुआ पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कठुआ पुलिस ने चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। इन्हें आखिरी बार मलहार, बानी और सिओगधर इलाकों में देखा गया। हर आतंकवादी पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा गया है। जो भी इससे जुड़ी जानकारी देगा उसे रिवार्ड दिया जाएगा।
दरअसल जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए सेना अभियान चलाती रहती है। इन इलाकों में हथियारों से लैस आतंकवादी छिपकर हमलों की योजना बनाते रहते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in




