back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AAP के कैलाश गहलोत अब BJP के हुए, मनोहर लाल खट्टर ने दिलाई बीजेपी की सदस्यता

रविवार को आम आदमी पार्टी को उस वक्त झटका लग गया जब दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। सोमवार को गहलोत BJP में शामिल हो गए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ‘राजनीति संभवानाओं का खेल है’ इस कथन से तो शायद ही कोई अंजान हो। इसका सीधा उदाहरण बीते दिन रविवार को दिल्ली की राजनीति में देखा गया। दरअसल, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के राइट हैंड रहे कैलाश गहलोत ने दिल्ली के परिवहन मंत्री और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कैलाश गहलोत ने चिट्ठी में सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। हालांकि इस्तीफा देने के ठीक अगले दिन सोमवार को कैलाश गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

BJP में शामिल होने के बाद बोले कैलाश गहलोत

सोमवार की सर्द सुबह में दिल्ली की राजनीति गर्मा गई है। दिल्ली सरकार में मंत्री रहे कैलाश गहलोत ने BJP का दामन थाम लिया। कैलाश गहलोत ने सदस्यता ग्रहण करते ही उन सारी अटकलों पर खुलकर जवाब दिया जो उनको लेकर चल रही थी। गहलोत ने आम आदमी पार्टी छोड़ने के फैसले को मुश्किल बताया। उन्होंने यह भी कहा कि “जो लोग मेरे बारे में कह रहे हैं कि मैने यह फैसला दवाब में लिया है, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैने कोई काम दवाब में नहीं किया।” 

अरविंद केजरीवाल ने कैलाश गहलोत पर कही बड़ी बात

अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के पूर्व विधायक सुमेश शौकीन को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर जब पत्रकारों ने उनसे कैलाश गहलोत के बीजेपी में जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि- “कैलाश गहलोत फ्री हैं उन्हें जहां जाना है जाएं।”

उल्लेखनीय है कि कैलाश गहलोत ने इस्तीफा देते हुए दिल्ली सरकार और पार्टी पर यह कहकर आरोप लगाया था कि हर बात के लिए केंद्र सरकार से टकराव ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा की आम आदमी पार्टी अपने लक्ष्य से भटक गई है और शीश महल जैसे मुद्दे से पार्टी की छवि खराब हो रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Purulia Seat: लगातार रुख बदलती है पुरुलिया की जनता, 2006 के बाद से हर बार नई पार्टी को दिया मौका, इस बार किसका आएगा...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समर में Purulia Seat इसलिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि साल 2006 के बाद...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵