back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली की महिलाओं की होगी बल्ले-बल्ले, हर घर में आएंगी खुशियां, ये योजना जल्द लागू करने जा रही है दिल्ली सरकार

बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले दिल्‍ली की जनता से कई वादे किए थे। सरकार बनने के बाद उन्‍हें पूरा करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली की महिलाओं के लिए एक सुखद समाचार सामने आया है। जल्द ही हजारों-लाखों घरों में खुशियों की रौशनी फैलेगी और उम्मीदों के दीये जलेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार “महिला समृद्धि योजना” शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में 5,100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बीते 12-14 वर्षों में दिल्ली में नया राशन कार्ड जारी नहीं किया गया, जिससे बड़ी संख्या में योग्य लोग सरकारी योजनाओं से वंचित रह गए। लेकिन अब उनकी सरकार ऐसी नीति ला रही है जिससे राशन कार्ड न होने के बावजूद पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि योजना को जल्द ही लागू किया जाएगा। यह पहल फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा द्वारा किए गए उस प्रमुख वादे को साकार करती है, जिसमें महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक सहायता देने का भरोसा दिलाया गया था। बता दें कि रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 27 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर दिल्ली की सत्ता में वापसी की है।

रेखा गुप्ता ने बताई सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता ने डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताकर जो समर्थन दिया, वह अब रंग लाने लगा है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के महज चार महीने बाद ही लोग यह महसूस कर रहे हैं कि उन्होंने राजधानी के उज्जवल भविष्य के लिए एक सही फैसला लिया। 

रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार केवल बीते 27 वर्षों में अधूरे रह गए कार्यों को पूरा करने में जुटी नहीं है, बल्कि वह अगले 27 वर्षों की मजबूत नींव भी रख रही है। उन्होंने महिला सशक्तीकरण को अपनी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बताया। मुख्यमंत्री ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा में महिलाओं और युवाओं को नेतृत्व की भूमिका देना प्रमुख स्थान रखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे पार्टी की कार्यपद्धति का हिस्सा बना दिया है। महिलाओं को निर्णय लेने का अधिकार देना ही सच्चे बदलाव की शुरुआत है।”

Advertisementspot_img

Also Read:

Raghav Chadha Reaction: खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं, पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया; देखें वीडियो में क्या...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Raghav Chadha ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। आम आदमी...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵