back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बदलने वाली है गाजियाबाद की सूरत! ग्रेटर गाजियाबाद का होगा गठन, CM योगी ने मेगा प्रोजेक्‍ट की बनाई प्‍लानिंग

योगी सरकार ने अब गाजियाबाद के विकास को बढ़ावा देने के लिए 'ग्रेटर गाजियाबाद' बनाने का संकल्‍प लिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्क । दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के विकास के लिए यूपी सरकार ने एक मेगा प्लानिंग है। सूबे की योगी सरकार ने अब गाजियाबाद के विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘ग्रेटर गाजियाबाद’ बनाने का संकल्‍प लिया है। इसमें लोनी नगर पालिका, खोड़ा नगर पालिका, और मुरादनगर नगर पालिका को गाजियाबाद नगर निगम में जोड़ा जाएगा। 

इसके साथ-साथ हिंडन नदी का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। साथ ही स्टेडियम का जो कार्य रुक हुआ है उसका कार्य जीडीए पूर्ण कराएगा और वहीं ,उसका संचालन करेगा। इसको लेकर सीएम योगी सख्‍त है। उन्‍होने एक कार्यक्रम के दौरान गाजियाबाद के विकास को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों को मेगा प्‍लान को तैयार करने के निर्देश किए है।

हिंडन नदी के पुनरुद्धार का कार्य जारी 

कैलाश मानसरोवर भवन में सीएम योगी ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान, उन्‍होने ग्रेटर गाजियाबाद की परिकल्पना को लेकर उनके सुझाव भी मांगे। इस दौरान सीएम ने कहा कि हिंडन के पुनरुद्धार का कार्य जारी है। हिंडन नदी के दोनों ओर पेड़ लगाए जा रहे हैं।

अब गाजियाबाद प्रदेश का सबसे स्‍वच्‍छ शहर 

कार्यक्रम के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, गाजियाबाद शहर की सूरत में पिछले आठ सालों बहुत कुछ बदला है। पहले गाजियाबाद में कूड़े का पहाड़ बना रहता था। अब गाजियाबाद विश्व के स्वच्छ 50 शहरों में शामिल है। कभी गाजियाबाद की कानून व्यवस्था पर गैंगवार पर फिल्में बनती थीं, अब गाजियाबाद प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहरों में गिना जाता है।

उन्होंने कहा कि गाजियाबाद देश का पहला ऐसा शहर है, जहां रैपिड रेल चलती है। गाजियाबाद की अपनी मेट्रो है। अपना एयरपोर्ट है। यह सब पिछले 8 साल में डबल इंजन की सरकार की वजह से ही यह सब हो सका है। 

2027 तक यूपी 2000 रिनिवल एनर्जी उत्‍पादन करेगा

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। इससे पहले सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के परिसर में डाटा सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, साल 2027 तक उत्‍तरप्रदेश 2000 मेगावाट रिनिवल एनर्जी का उत्पादन करने लगेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...