back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में बिगड़ रहा प्रदूषण स्तर धुएं की मोटी लेयर में लिपटी राजधानी, जानें आज का AQI

राजधानी में इससे पहले शुक्रवार को का एयर क्वालिटी इंडेक्स 293 पर पहुंच गया था जो खराब श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्थिति और अधिक खराब होने के आसार की संभावना जताई गई थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली का AQI 251 पहुंच गया है। यह बहुत की खराब श्रेणी है। साथ ही राजधानी धुएं की मोटी लेयर में लिपट गई है। यहां पर लोगों का सांस लेना भई मुश्किल हो गया है। इंडिया गेट के पास AQI खराब श्रेणी में है, वो वहीं दूसरी ओर आनंद विहार का AQI 334 है जो जो बेहद खराब की श्रेणी में आता है। 

शुक्रवार को भी खराब थी वायु गुणवत्ता

दिल्ली में एयर की गुणवत्ता लगातर खराब होती जा रही है। शुक्रवार को का एयर क्वालिटी इंडेक्स 293 पर पहुंच गया था जो खराब श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्थिति और अधिक खराब होने के आसार की संभावना जताई गई थी। जिसकी रविवार तक और खराब होने की संभावना है।

गुरुवार को एयर गुणवत्ता सूचकांक 285 अंक पर था

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का औसत एयर गुणवत्ता सूचकांक 285 अंक पर था। इस स्तर की एयर को खराब श्रेणी में रखा जाता है। गुरुवार से पहले ये स्तर 230 के अंक पर था। हालांकि दिल्ली में स्थिति बहुत खराब है। 13 मॉनिटरिंग सेंटरों में एयर क्वालिटी का स्तर 300 से ऊपर यानी बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है।

 

पराली जलाने के कारण स्थिति और अधिक खराब हो सकती है

आने वाले दिनों में पराली जलाने के कारण स्थिति और खराब हो सकती है। खराब एयर गुणवत्ता के मद्देनजर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने 1 जनवरी, 2025 तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सभी प्रकार के पटाखों के बनाने, स्टोर करने, बेचने, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिलीवरी सहित और फोड़ने पर रोक लगा दी है। यह दिल्ली सरकार के 21 पॉइंट विंटर एक्शन प्लान का भाग है। इतना ही नहीं यमुना के पानी में भी सफेद झाग आने लगे है। दिल्ली की हवा के साथ पानी भी प्रदूषित हो गया है। 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में प्रदूषण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है जिस कारण एयर की गुणवत्ता खराब हो रही है। इसके मद्देनजर GRAP स्टेज 1 को लागू कर दिया गया है। यह चार चरणों में वर्गीकृत किया जाता है- स्टेज I – ‘खराब’ (AQI 201-300), स्टेज II – ‘बहुत खराब’ (AQI 301-400), स्टेज III – ‘गंभीर’ (AQI 401-450), स्टेज IV – ‘गंभीर प्लस’ (AQI >450)।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...