back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स पहुंचा 293 पर, रविवार तक और खराब होने के आसार

13 मॉनिटरिंग सेंटरों में एयर क्वालिटी का स्तर 300 से ऊपर यानी बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में एयर की गुणवत्ता लगातर खराब होती जा रही है। शुक्रवार को का एयर क्वालिटी इंडेक्स 293 पर पहुंच गया है जो खराब (poor) श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्थिति और अधिक खराब होने के आसार हैं। रविवार तक (very poor) तक होने की संभावना है। 

दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 285 अंक पर

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का औसत एयर गुणवत्ता सूचकांक 285 अंक पर रहा। इस स्तर की एयर को खराब श्रेणी में रखा जाता है। गुरुवार से पहले ये स्तर 230 के अंक पर था। हालांकि दिल्ली में स्थिति बहुत खराब है। 13 मॉनिटरिंग सेंटरों में एयर क्वालिटी का स्तर 300 से ऊपर यानी बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है।

आज बुलाई गई हाई लेवल की मीटिंग

दिल्ली के पर्यावरण मंत्रा गोपाल राय ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। शहर के हॉटस्पॉट पर बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए तत्काल रूप से कार्रवाई करने के लिए कहा है। विशेष रूप से आनंद विहार में स्थिति पर खास ध्यान देने के लिए कहा गया है। आनंद विहार और शहर के 12 प्रदूषण हाट स्पॉट की स्थिति पर चर्चा करने के लिए राय ने शुक्रवार को एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है।

पराली जलाने के कारण स्थिति और खराब हो सकती है

आने वाले दिनों में पराली जलाने के कारण स्थिति और खराब हो सकती है। खराब एयर गुणवत्ता के मद्देनजर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने 1 जनवरी, 2025 तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सभी प्रकार के पटाखों के बनाने, स्टोर करने, बेचने, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिलीवरी सहित और फोड़ने पर रोक लगा दी है। यह दिल्ली सरकार के 21 पॉइंट विंटर एक्शन प्लान का भाग है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में प्रदूषण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है जिस कारण एयर की गुणवत्ता खराब हो रही है। इसके मद्देनजर GRAP स्टेज 1 को लागू कर दिया गया है। यह चार चरणों में वर्गीकृत किया जाता है- स्टेज I – ‘खराब’ (AQI 201-300), स्टेज II – ‘बहुत खराब’ (AQI 301-400), स्टेज III – ‘गंभीर’ (AQI 401-450), स्टेज IV – ‘गंभीर प्लस’ (AQI >450)।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...