back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली: स्कूलों के अंदर खुले आम आदमी स्कूल हेल्थ क्लीनिक

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने सोमवार को आम आदमी स्कूल हेल्थ क्लीनिक लॉन्च किया है, जो बच्चों की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में देश का पहला ऐसा क्लीनिक है। सोमवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ मोती बाग स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में 20 आम आदमी स्कूल क्लीनिक का उद्घाटन किया। आम आदमी स्कूल क्लीनिक में कई तरह की विशेषताएं होंगी, जिनमें डॉक्टर के साथ एक मनोवैज्ञानिक की उपलब्धता, स्कूल परिसर के भीतर आसानी से सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं, शीघ्र निदान और उपचार पर विशेष ध्यान, निशुल्क परामर्श, निशुल्क दवाएं, निशुल्क जांच, निशुल्क उपचार शामिल हैं। ये सभी 20 क्लीनिक दिल्ली सरकार द्वारा द हंस फाउंडेशन के सहयोग से लागू की गई एक पायलट परियोजना का हिस्सा हैं। इस अवसर पर मनीष सिसोदिया ने स्कूल परिसर में छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और कहा कि -यह पहल शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। सत्येंद्र जैन ने इस बात पर ध्यान दिया कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं इस देश के भविष्य को कैसे प्रभावित करेंगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी स्कूल क्लीनिक, मोहल्ला क्लीनिक के मॉडल का विस्तार है और हमारे स्कूली छात्रों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इसके अलावा पहली बार आम आदमी स्कूल क्लीनिक के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाएगा। एक स्वस्थ मन एक स्वस्थ समाज और अंतत एक स्वस्थ राष्ट्र बनाने में योगदान देगा। आम आदमी स्कूल क्लीनिक, स्कूल के परिसर के भीतर ही पोर्टा केबिन में बनाया गया एक क्लीनिक है। प्रत्येक क्लीनिक में एक प्रशिक्षित डॉक्टर, नर्स, मनोवैज्ञानिक चिकित्सक और एक हेलपिंग स्टाफ होगा। किसी भी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्या के लिए छात्रों की स्क्रीनिंग नर्स द्वारा की जाएगी। शारीरिक स्वास्थ्य की समस्या के मामले में, नर्स छात्र को डॉक्टर के पास भेजती है और यदि छात्र को कोई मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मदद की जरूरत हो तो मनोवैज्ञानिक के पास। आम आदमी स्कूल हेल्थ क्लिनिक एक अत्याधुनिक क्लीनिक है जिसे स्कूल के परिसर में ही पोर्टा केबिन में बनाया गया है। प्रत्येक क्लीनिक में एक प्रशिक्षित डॉक्टर, नर्स, मनोवैज्ञानिक और हेलपिंग स्टाफ होंगे। किसी भी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्या के लिए छात्रों की जांच नर्स द्वारा की जाएगी। शारीरिक स्वास्थ्य की समस्या के मामले में, नर्स छात्र को डॉक्टर के पास भेजती है, और यदि छात्र को किसी प्रकार की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या महसूस होती है तो मनोवैज्ञानिक के पास। –आईएएनएस जीसीबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...