back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

21 अगस्त को बंद रहेगा भारत, दलित संगठनों ने बंद का किया आह्वान, जानिए क्या बंद रहेगा, क्या खुलेगा ?

सुप्रीम कोर्ट के SC/ST आरक्षण के फैसले के विरोध में दलित संगठन भारत बंद कर अपना विरोध जाहिर करेंगें। बसपा प्रमुख मायावती ने भी दिया समर्थन।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एससी एसटी आरक्षण में क्रिमीलेयर लागू करने का फैसला सुनाया था। इस फैसले के बाद से ही दलितों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अपना विरोध जताने के लिए दलित संगठनों ने 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया है। दलित राजनीति का सबसे बडा चेहरा रहीं मायावती ने भी इस बंद को अपना समर्थन दिया है।

बसपा ने कार्यकर्ताओं से की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण प्रदर्शन के माध्यम से इस फैसले का विरोध करने की अपील की है। सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा- ‘बहन जी के दिशानिर्देश पर BSP के कार्यकर्ता पार्टी के अंर्तगत होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल हों। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आंनद ने भी X पर बयान जारी कर कहा- ”दलित समाज 21 अगस्त को शांतिपूर्ण तरीके से जवाब देगा।” मायावती ने केन्द्र सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाकर सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को निरस्त करने की मांग की है।

क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद ?

भारत बंद के दौरान प्रभावित होने वाली सेवाओं को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन ये माना जा रहा है कि विरोध प्रर्दशन के चलते परिवहन सेवाओं पर खासा असर पड़ सकता है। हालांकि एमरजेंसी सेवाएं जैसे अस्पताल, एम्बुलेंस और फार्मेसी जैसी सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं होगा। चूंकि अभी तक कोई सरकारी आदेश नहीं आया है तो ये जाहिर है कि सरकारी और प्राइवेट बैंक दोनों खुले रहेंगे।

चप्पे चप्पे पर रहेगी सुरक्षा

उत्तर प्रदेश की अति संवेदनशील जगहों की पहचान करके सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, वहीं दूसरी ओर यूपी पुलिस को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। दलितों की आबादी के हिसाब से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को सबसे संवेदनशील जगह चिन्हित किया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बीजेपी-सपा की जुबानी जंग के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, सत्ता में आईं तो बंटेगा उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बाद राजनीति गरमा गई है। Mayawati...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵