back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या

नई दिल्ली, 24 नवम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में बुधवार शाम राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रगति मैदान के एम्फी थियेटर पर राजस्थान के लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने ऐसा समा बांधा कि दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये। दो घंटे से भी अधिक देर चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में कालबेलियां नृत्य की प्रस्तुति बहुत आकर्षक रही। जोधपुर की सुरमनाथ सपेरा एवं उनके दल की नृत्यांगनाओं ने लोम हर्षक प्रस्तुति दी। उन्होंने अपने शरीर को रबर की गुड़ियां की तरह तोड़ मोड़कर गजब की लचक के साथ ऐसा अनूठा नृत्य प्रस्तुत किया कि दर्शक तालियां बजाने को मजबूर हो गये। एम्फी थियेटर पर ब्रज की कृष्ण लीला का रंग भी ऐसा जमा की दर्शक हर्ष घ्वनि किए बिना नहीं रहे। ब्रज क्षेत्र में लगे डीग (भरतपुर) से आये जितेन्द्र पराशर और दल ने प्रारंभ में गणेश वंदना तथा अपने मनोहारी मयुर-नृत्य और फूलों की होली से प्रगति मैदान को ब्रजमय बना दिया। सांस्कृतिक संध्या में भरतपुर के भपंग वादक गफरूद्दीन मेवाती ने भंपग वादन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। जोधपुर के गोवर्धन नाथ एवं पार्टी ने अपने कार्यक्रम में खडताल वादन और पारंपरिक राजस्थानी गीतों से समा बांधा। दिल्ली के अनीशुद्दीन एवं उनके दल ने चरी नृत्य और नूरजहां दल ने घूमर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम मे अलवर के बनय सिंह ने रिम भवाई की प्रस्तुति कर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के उद्घोषक अलवर के ही खेमेन्द्र सिंह ने अपनी मधुर आवाज से कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्थान के अतिरिक्त आवासीय आयुक्त विमल शर्मा थे। राजस्थान पर्यटन स्वागत केन्द्र के सहायक निदेशक छतरपाल यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। रेणु मीना के साथ जनसंपर्क अधिकारी शिवराम मीना भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवम्बर से शुरू हुआ जो, 27 नवम्बर तक चलेगा। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

गैस की किल्लत पर भारत सरकार का बड़ा फैसला: पहले किसे मिलेगा सिलेंडर, जारी हुई लिस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और युद्ध का असर अब पूरी दुनिया पर दिखने लगा है। खबरों के मुताबिक...
spot_img

Latest Stories

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...