back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गिरिराज सिंह ने इमरान मसूद को कहा आतंकी, भड़के इमरान प्रतापगढ़ी ने दी तीखी प्रतिक्रिया

इमरान प्रतापगढ़ी ने गिरिराज सिंह के विवादित बयान, बांग्लादेश, ब्राह्मण विधायकों की पार्टी और अरावली समेत कई मुद्दों पर बीजेपी और मीडिया पर तीखा हमला बोला और कांग्रेस की स्पष्ट नीतियों की बात दोहराई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस सांसद और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बांग्लादेश मुद्दे और बीजेपी की राजनीतिक रणनीति पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मीडिया इस विवाद को बड़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है, जबकि कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है। गिरिराज सिंह द्वारा इमरान मसूद को ‘आतंकी’ कहे जाने पर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि उनका बयान प्रतिक्रिया देने लायक नहीं है और उनका मानसिक संतुलन हिला हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से सवाल किया कि क्या ऐसे व्यक्ति को केंद्र में मंत्री बनाया जाना चाहिए।

”कांग्रेस नेताओं में पीएम बनने की क्षमता”

इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रधानमंत्री लायक बताने के मामले में कहा कि कांग्रेस में कई नेता हैं जिनमें प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता इस काबिल हैं। उन्होंने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि इस विवाद को गढ़ा गया और गलत तरीके से पेश किया गया। कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र मजबूत है और पार्टी में किसी भी नेता को खुलकर अपनी राय रखने की स्वतंत्रता है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी में ऐसा आंतरिक लोकतंत्र नहीं है और वहां नेताओं की आलोचना पर रोक लगाई जाती है।

ब्राह्मण विधायकों की पार्टी पर सवाल

इमरान प्रतापगढ़ी ने यूपी में बीजेपी के ब्राह्मण विधायकों द्वारा डिनर पार्टी आयोजित किए जाने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस पर जवाब देना चाहिए कि ब्राह्मण विधायकों ने यह क्यों कहा कि वे पीछे हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलती है, जबकि बीजेपी जातिवादी राजनीति करती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस जाति और धर्म के आधार पर राजनीति नहीं करती और संविधान की रक्षा में लगी है।

बांग्लादेश मुद्दे और पश्चिम बंगाल चुनाव पर दी प्रतिक्रिया

इमरान प्रतापगढ़ी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और पश्चिम बंगाल चुनाव पर इसके संभावित असर को लेकर भारत सरकार की चुप्पी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भारत को पड़ोसी देश में हो रहे अत्याचार पर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय पर निशाना साधा कि वे शेख हसीना की मेहमाननवाज़ी में व्यस्त हैं, जबकि वास्तविक मुद्दों पर चुप हैं।

हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर प्रतिक्रिया

असम में घुसपैठ बढ़ने के बयान पर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि यह चुनावी राजनीति है। उन्होंने याद दिलाया कि इसी तरह के बयान पहले भी झारखंड, दिल्ली और बिहार चुनाव के समय दिए गए थे। चुनाव खत्म होते ही बीजेपी इस मुद्दे को भूल जाती है, जबकि असलियत में यह एक चुनावी तिकड़म है।

अरावली और संसाधन नीति पर हमला

अरावली क्षेत्र में बीजेपी की उद्योगपतियों को लाभ देने वाली नीतियों पर इमरान प्रतापगढ़ी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी जल, जंगल और जमीन के खिलाफ है और आम जनता का कोई सरोकार नहीं रखती। कांग्रेस इन बुलडोजरों के सामने खड़ी रहेगी और अरावली को बचाने का संघर्ष जारी रहेगा।

इमरान प्रतापगढ़ी ने कांग्रेस के दृष्टिकोण से बीजेपी की राजनीति और मीडिया पर आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा में सशक्त है। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस जाति और धर्म के आधार पर राजनीति नहीं करेगी और देश में उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। इस दौरान इमरान प्रतापगढ़ी जयपुर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा भेजी गई चादर लेकर अजमेर दरगाह के लिए रवाना हुए।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...

एक बार फिर से OTT पर बवाल मचाएंगे Shahid Kapoor, जानिए Farzi 2 में क्या होगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेक। एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵