नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी में रेड हॉट फॉर्म में चल रही है। रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने 44 रनों से मैच जीतकर टेबल टॉपर की पोजिशन सिक्योर कर ली। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद खेल में भी राजनीति होने लगी है। दरअसल कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा के वजन पर विवादित टिप्पणी कर दी। इसके साथ साथ कप्तानी पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता ने की विवादित टिप्पणी
कांग्रेस की प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठाते हुए लिखा की एक स्पोर्ट्समैन के तौर रोहित शर्मा मोटे हैं। उन्हें अपना वजन कम करने की जरूरत है। वह अब तक के सबसे ज्यादा अनइंप्रेसिव कप्तान है। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का तो सामना करना ही पड़ा, साथ ही बीजेपी ने भी इस मुद्दे को हाथों हाथ लपक लिया। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शमा मोहम्मद की इस टिप्पणी पर नाराजगी जताई और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बयान बताया।
BJP ने याद दिलाया राहुल गांधी का स्कोरकार्ड
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की प्रवक्ता ने जो कहा है वो बॉडी शेमिंग है। कांग्रेस ने भारतीय सेना का भी अपमान किया था और अब वह क्रिकेट टीम का भी विरोध करने लगी। शहजाद पूनावाला ने आगे कहा, ‘रोहित शर्मा की कैप्टेंसी पर वे सवाल उठा रहे हैं जो राहुल गांधी की कैप्टेंसी में 90 चुनाव हारे हैं. जिनकी कैप्टेंसी में उनको दिल्ली में छह बार डक मिला है। अपने डक को संभालो। अपने कैप्टन को संभालो।’ शहजाद पूनावाला ने आगे कहा, ‘जिनकी कैप्टेंसी में हमने 140 में से 100 मैच जीते हैं। वर्ल्ड कप जीता है, वो असरदार नहीं है। यह कांग्रेस की सोच है कि वह भारत और भारत की उपलब्धियों के विरोधी है।




