back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया, वरुण चक्रवर्ती की फिरकी में फंसी कीवी टीम

भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस मैच में भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने 10 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट झटके और भारतीय जीत के हीरो बने।

मैच का टर्निंग पॉइंट,वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हैनरी ने भी स्वीकार किया कि उनकी टीम की हार का सबसे बड़ा कारण वरुण चक्रवर्ती की जबरदस्त गेंदबाजी रही। उन्होंने कहा, “वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने गेंद को दोनों ओर टर्न कराया और लगातार दबाव बनाए रखा। इसी वजह से हमारी बल्लेबाजी बिखर गई।

भारत ने हालात के साथ बेहतर तालमेल बैठाया

मैट हैनरी ने भारतीय टीम की रणनीति की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने परिस्थितियों के अनुसार बेहतरीन प्रदर्शन किया और हर क्षेत्र में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवरों में 9 विकेट पर 249 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 79 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या (45) और अक्षर पटेल (45) ने अहम योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हैनरी सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 8 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट लिए।

वरुण चक्रवर्ती की फिरकी में फंसी कीवी टीम

249 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर में सिर्फ 205 रन ही बना पाई। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती सबसे घातक साबित हुए, जिन्होंने 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने भी किफायती गेंदबाजी की।

सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से

इस जीत के साथ भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा, जबकि न्यूजीलैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए फाइनल में पहुंच पाती है या नहीं!

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵