नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। वो चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं। भारत और न्यूजीलैंड ने पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। और 2 मार्च यानी रविवार को दुबई में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, जिसमें विजेता टीम ग्रुप ए में शीर्ष पर रहेगी। पिछले मैच में पाकिस्तान पर जीत के दौरान कप्तान रोहित और शमी कुछ देर के लिए ग्राउड से बाहर हो गए थे, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस पर सस्पेंस बना हुआ था। यहां तक कि वे इस मैच के बाद अभ्यास सत्र में नजर नहीं आए थे। हालांकि, टीम के साथ जरूर दिखे थे।
मैच से पहले केएल राहुल ने क्या बताया
केएल राहुल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि कोई भी खिलाड़ी मैच को मिस नहीं करेगा।” राहुल ने कहा कि सभी खिलाड़ी जिम गए हैं और ट्रेनिंग कर रहे हैं और अगर कुछ प्रॉब्लम थीं लेकिन वो ज्यादा गंभीर नहीं थीं। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक लंबे अंतराल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी। वे इंग्लैंड के खिलाफ दोनों ही सीरीज में लय में नही थे, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में 5 विकेट लेकर उन्होंने अपनी फॉर्म जबरदस्त वापसी की।
कप्तान हैमस्ट्रिंग खिंचाव से परेशान
पाकिस्तान के ही खिलाफ हुए मैच में कप्तान रोहित शर्मा कुछ देर के लिए मैदान से बाहर चले गए थे, जबकि टीम की अगुआई कुछ देर के लिए शुभमन गिल ने की। इस दौरान कहा जा रहा था कि, कप्तान हैमस्ट्रिंग खिंचाव से परेशान हैं। हालांकि, वे उस मैच में ओपन करने उतरे थे।




