back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने स्पीकर के लिए किया असंसदीय शब्दों का प्रयोग, अशोक गहलोत से है खास नाता

Shanti Dhariwal: राजनीति का इतना अच्छा अनुभव होने के बाद भी विधानसभा में असंसदीय शब्दों का प्रयोग करना इतने वरिष्ठ नेता को नहीं भाता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शांति धारीवाल ने अपने भाषण में असंसदीय शब्दों का प्रयोग कर विधानसभा की गरिमा को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया है। शांति धारीवाल को कांग्रेस का बड़ा नेता बताया जाता है। वह कोटा से 3 बार विधायक चुने जा चुके हैं। शांति धारीवाल ने पिछले विधानसभा के चुनाव में भी कोटा उत्तर से जीत दर्ज की है। वह एक बार कोटा लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं।

सभापति संदीप शर्मा के लिए असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया

यही नहीं शांति धारीवाल कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। लेकिन इतना राजनीतिक अनुभव होने के बाद भी उन्होंने राजस्थान विधानसभा में सभापति संदीप शर्मा के लिए असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया। यह बात अलग है कि शांति धारीवाल ने यह असंसदीय शब्दों का प्रयोग मजाक मजाक में किया। अगर वरिष्ठ नेता ही विधानसभा की गरिमा को बनाए नहीं रखेंगे तो वे जनता को क्या शिक्षा देंगे। विधानसभा में इस तरह के असंसदीय शब्दों का प्रयोग करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने इन असंसदीय शब्दों का प्रयोग विधानसभा में यूडीएच की अनुदान मांगों पर बोलते हुए किया। 

उन्होंने अपने भाषण में अफसरों को गालियां भी दी

बता दें कि विधानसभा में सभापति संदीप शर्मा ने उन्हें अपनी बात जल्दी पूरी करने को कहा था, तभी कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने सभापति को कहा कि आपको कोटा में रहना है कि नहीं? यही नहीं उन्होंने अपने भाषण में अफसरों को गालियां भी दी। 

शांति धारीवाल को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का खास बताया जाता है

शांति धारीवाल को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का खास बताया जाता है। शांति धारीवाल की राजस्थान कांग्रेस में अच्छी पकड़ बताई जाती है। यह बात सब जानते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में कई बार खतरा बना था। वहीं शांति धारीवाल ने एक बार अशोक गहलोत सरकार पर आए खतरे को टालने में बड़ी भूमिका निभाई थी। वहीं राजनीति का इतना अच्छा अनुभव होने के बाद भी विधानसभा में असंसदीय शब्दों का प्रयोग करना इतने वरिष्ठ नेता को नहीं भाता है।अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

संसदीय शीतकालीन सत्र: 72 साल में पहली बार सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, विपक्ष का पक्षपात का आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। संसद के शीतकालीन सत्र में आज 13वें दिन राज्यसभा सभापति को पद से हटाने के लिए विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...