नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित सद्भावना सम्मेलन में जुबान फिसल गई है। शाजापुर के चौबदार वाडी में मुस्लिम समाज की ओर से आयोजित सद्भावना सम्मेलन में दिग्विजय सिंह की बीजेपी को घेरते हुए जुबान फिसल गई। अपने संबोधन ने उन्होंने कहा कि दंगा फसाद होने में हमने पूरी कोशिश की। दरअसल, वो कहना चाहते थे कि दंगा फसाद रोकने की हमने पूरी कोशिश की।
मंत्री विश्वास सारंग ने कसा तंज
दिग्विजय सिंह के इस बयान को बीजेपी ने आपत्तिजनक बताया है। दिग्विजय सिंह के इस बयान पर बीजेपी नेताओं ने तंज कसा है। बीजेपी नेता और प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि, दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह खुद कबूल कर रहे हैं कि दंगा-फसाद उन्होंने कराया है।
दंगा-फसाद कांग्रेस नेताओं ने करवाया- विश्वास सारंग
खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि, ”सबसे बड़ी आपत्ति की बात है कि वह शहीद हुई? हम हमेशा से कहते आए है कि दंगा फसाद कराने में कांग्रेस नेताओं का हाथ है। ये कबूल दिग्विजय सिंह ने खुद किया है। उनका बयान आपत्तिजनक है। ये साबित हो गया कि मियां दिग्गी दंगा फसाद कराने के आदि हैं।” मंत्री सारंग ने दिग्विजय सिंह का कथित वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए। उन्होने लिखा कि, ”सुनिए दिग्विजय सिंह का काबूलनामा। बाबरी मस्जिद शहीद होने पर दंगे हमने करवाए!”




