back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीएम केजरीवाल व उनके परिवार ने लिया 11 लाख रुपये से अधिक का मेडिकल रिम्बर्समेंट, आरटीआई में खुलासा

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार ने पिछले 4 सालों में 11 लाख से अधिक पैसा मेडिकल रिम्बर्समेंट क्लेम के नाम पर सरकार से लिया है। एक आरटीआई में इसका खुलासा हुआ है। इनमें सबसे अधिक 7 लाख से अधिक रुपया 2016-17 में लिया हैं, जबकि 2019-20 में 3750 रुपया ही लिया है। हालांकि 2018-19 और 2020-21 का आंकड़ा आरटीआई में नहीं दिया गया है। एक्टिविस्ट विवेक पांडेय द्वारा फाइल की गई आरटीआई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्यों पर वित्तीय वर्ष 2015 से 2021 तक मेडिकल रिम्बर्समेंट क्लेम का ब्यौरा मांगा गया था! आरटीआई में दिए गए जवाब के मुताबिक, 2015-16 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के मेडिकल ट्रीटमेंट के ऊपर 2,91, 931 रुपए खर्च हुआ, वहीं 2016-17 में 7,95,453 रुपए, 2017-18 में 54,968 रुपए, 2019-20 में 3750 रुपए खर्च हुए हैं। यानी सबसे अधिक पैसा 2016-17 में हुए है, जबकि सबसे कम 2019-20 में हुए हैं। हालांकि , 2018-19, 2020-21 वर्ष के लिए क्या कोई राशि सरकार के पास रिम्बर्समेंट क्लेम के रूप में पेंडिंग है, इसकी सूचना नहीं है। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...