back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजनीतिक तंज का नया अंदाज! CM देवेंद्र फडणवीस बोले- ‘उद्धव ठाकरे ने मेरे 1000 रुपये बचाए’

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में साइबर क्राइम से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी शुरू करने का ऐलान किया। जबकि शिवसेना उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर 'पेड वोटर’ बनाने का आरोप लगाया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र की राजनीति में दशहरा मेले ने नया मोड़ ले लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के दशहरा भाषण पर कड़ा कटाक्ष किया। विपक्षी नेताओं के बयानों ने सियासी बहस तेज कर दी है, जिससे राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है।

दशहरा मेले में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के सवालों पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या वे नेशनल लीडर हैं। साथ ही, फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘सीरियल लायर’ करार देते हुए उनके संविधान और लोकतंत्र संबंधी टिप्पणियों को खारिज किया।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में साइबर क्राइम से सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान शुरू करने का ऐलान किया। वहीं, विपक्ष ने भाजपा पर ‘पेड वोटर’ बनाने का आरोप लगाते हुए सियासी विवाद को और भड़का दिया है।

उद्धव ठाकरे के हिंदी वाले भाषण पर भड़के देवेंद्र फडणवीस 

बता दें कि, दशहरा मेले के मौके पर उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर तीखे हमले किए थे, जिसका मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुरंत ही कड़ा और तीखा जवाब दिया। जब पत्रकारों ने हिंदी में उनके भाषण पर सवाल पूछा, तो फडणवीस ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या वे नेशनल लीडर हैं। उन्होंने कहा कि कल की टिप्पणियों से मुझे 1000 रुपये की शर्त जीतने का मौका मिला, क्योंकि उन्होंने विकास के मुद्दे पर एक भी बात नहीं की।

उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर तीखा प्रहार 

उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर आरोप लगाया कि, पार्टी सभी को मुफ्त सुविधाएं देकर ‘पगार वाले वोटर’ तैयार कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फ्रस्ट्रेटेड बताते हुए कहा कि जब कोई व्यक्ति निराश होकर फ्रस्ट्रेटेड होता है, तो वह उल्टा-सीधा बोलता है, लेकिन समझदार लोग उस पर ध्यान नहीं देते।

राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए बयान पर बरसे

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कोलंबिया में राहुल गांधी के संविधान पर दिए बयान पर भी तीखा हमला किया। फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी को देश के संविधान पर भरोसा नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर राजशाही लाने की कोशिश की थी, लेकिन लोकतंत्र ने उसे रोक दिया। 

फडणवीस ने कहा कि, भारत का लोकतंत्र बाबा साहब आंबेडकर का दिया हुआ है और किसी के बाप में इसे बदलने की ताकत नहीं। उन्होंने राहुल गांधी को बार-बार ‘सीरियल लायर’ करार दिया।

साइबर क्राइम जागरूकता अभियान की शुरुआत 

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने साइबर क्राइम से निपटने के लिए राज्य में जागरूकता अभियान शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि, यह अभियान महाराष्ट्र के सभी जिलों में चलाया जाएगा, जिसमें युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन स्कैम और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कड़ी कार्रवाई 

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बांग्लादेशी घुसपैठ पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि, पिछले नौ महीनों में करीब 2,000 बांग्लादेशियों पर कार्रवाई की गई है और घुसपैठ रोकी जाएगी। जो भी अवैध रूप से आएगा उसे पकड़ कर वापस भेजा जाएगा, प्रशासन तत्परता से काम कर रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...