back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर जिले को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में देश में सर्वोच्च स्थान

रायपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश के बिलासपुर जिले ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में देश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय की ओर से 24 फरवरी को नई दिल्ली में पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने राज्य के लिए इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश सरकार कृषक कल्याण के क्षेत्र में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम कर रही है। राज्य की खेती-किसानी और किसानों को समृद्ध बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान इस बात का प्रतीक है कि छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण के क्षेत्र में देश का रोल मॉडल बनने की ओर अग्रसर है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दो वर्ष पूर्ण होने पर इसके क्रियान्वयन में देश में श्रेष्ठ प्रदर्शन वाले वाले राज्यों व जिलों का चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ का बिलासपुर जिला किसानों के आधार प्रमाणीकरण व लाभान्वित करने के मामले में देश का अव्वल जिला रहा है। नई दिल्ली स्थित कृषि अनुसंधान परिषद के एपी शिन्दे हॉल में 24 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में बिलासपुर जिले को इस सम्मान से नवाजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर इससे पूर्व जल संरक्षण मामले में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Advertisementspot_img

Also Read:

आखिर कौन हैं DSP कल्पना वर्मा? व्यापारी ने लगाए ‘प्यार के झांसे’ में करोड़ों ऐंठने के आरोप, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ की महिला पुलिस अधिकारी डीएसपी कल्पना वर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। रायपुर के व्यापारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...