back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अहमदाबाद में छात्र की हत्या मामले में वायरल हुई चैट, आरोपी बोला- ‘कौन है तू, क्या कर लेगा कह रहा था तो…?’

अहमदाबाद में एक छात्र की हत्‍या का आरोपी उसी स्‍कूल की 8वीं क्लास का बच्चा है। अब आरोपी की अपने फ्रेंड के साथ एक बातचीत की चैट वायरल हो रही है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । गुजरात के अहमदाबाद के ‘सेवंथ डे’ नामक स्कूल में बीते दिन एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया था। यहां पर 8वीं के एक छात्र ने 10वीं के छात्र की निर्मम तरीक से चाकू गोदकर उसे मौके के घाट उतार दिया था। मामले में भारी बवाल मचा था। शहर का माहौल एक सांप्रदायिक तनाव में बदला चुका था। हत्‍या बाद पीडि़त के परिजनों और कुछ संगठनों ने स्‍कूल पर तोड़फोड़ और स्‍टॉफ के साथ मारपीट की गई।

इस पूरे घटनाक्रम में हत्या का आरोपी उसी स्‍कूल एक 8वीं क्लास का बच्चा है। अब आरोपी की अपने फ्रेंड के साथ एक बातचीत की एक चैट वायरल हो रही है, जो काफी दर्दनाक है। इस चैट में आरोपी बच्‍चा ने हत्या की बात कबूल की है। आरोपी छात्र ने अपने दोस्त को प्राइवेट चैट बताई, जिसपर फ्रेंड ने कहा, “मार क्यों डाला? जवाब में कहता है, खैर जो होना था अब हो गया। यह चैट डिलीट कर दो और कहीं छुप जाओ।”

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी इस चैट में आरोपी दोस्त ने 10वीं के छात्र की हत्या की बात कबूली की है। दोस्त ने उसेस पूछा कि क्या तुमने सच में उसे मार डाला, जिसपर आरोपी ने जवाब में कहा कि, “हां तो”। चैट में उसने मरने वाले बच्चे का नाम भी लिया है। 

‘बोल रहा था क्या कर लेगा, मैंने मार दिया’

आरोपी बच्चे ने चैट में ही अपने दोस्त को बताया कि, “अरे मेरे को बोल रहा था कि कौन है तू,क्या कर लेगा?” रिप्लाई में दोस्त ने उसे गाली दी और कहा कि उसे हमला नहीं करना चाहिए था। 

वही, इस मामले में चैट के 6 स्क्रीनशॉट सामने आए है। आरोपी का दोस्त उसे यह भी कह रहा है- ‘जो हुआ सो हुआ। अब चैट डिलीट कर दो और अंडरग्राउंड हो जाओ।’ पुलिस इस वायरल चैट की जांच कर रही है। 

फोन पर बात करने से मना, कहा- यहां मेरा भाई है 

इस वायरल चैट में आरोपी से दोस्त ने पहले सवाल किया, “भाई तूने आज कुछ किया है क्या?” आरोपी ने हां में जवाब दिया। फिर दोस्त ने पूछा, “क्या तूने किसी को चाकू मार दिया?” आरोपी ने सवाल किया कि तुम्हें किसने बताया? दोस्त ने रिप्लाई में कहा कि पहले कॉल करो। 

आरोपी बच्चे ने तुरंत फोन करने से मना कर दिया और कहा कि वह अभी अपने भाई के साथ है। भाई को अभी कुछ नहीं पता कि क्या हुआ है। इस पर दोस्त ने जानकारी दी कि बच्चा मर गया है। इस पर आरोपी बच्चा कहता है, “छोड़ अब जो हो गया वो हो गया।”

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ का ‘नृशंस’ कांड: पिता बनाते थे पढ़ाई के लिए दबाव, बेटे ने उतार दिया मौत के घाट

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। राजधानी लखनऊ का आशियाना इलाका उस वक्त दहल गया, जब एक घर के बंद कमरे से उठी गंध ने एक खौफनाक...
spot_img

Latest Stories

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵