back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब बंगला नंबर 1, रविशंकर शुक्ला लेन, नई दिल्ली होगा आम आदमी पार्टी का नया ठिकाना, केंद्र ने दफ्तर किया आवंटित

केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी को दफ्तर आवंटित कर दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को 6 हफ्ते के भीतर आम आदमी पार्टी पर निर्णय लेने का निर्देश दिया था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आबकारी नीति मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के लिए एक अच्छी खबर आई है। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी के लिए दफ्तर आवंटित कर दिया है। अब बंगला नंबर 1, रविशंकर शुक्ला लेन, नई दिल्ली आम आदमी पार्टी का नया पता होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था कार्यालय खाली करने का निर्देश

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी को 15 जून तक अपना वर्तमान पार्टी कार्यालय खाली करने का आदेश दिया था। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पाया था कि आम आदमी पार्टी का जहां कार्यालय स्थित है। वो कार्यालय दिल्ली हाईकोर्ट के विस्तार के लए आवंटित जमीन पर है।

जिसके बाद आप की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा पेश हुए और हाईकोर्ट को बताया था कि एक राष्ट्रीय पार्टी को तब तक अस्थाई कार्यालय का अधिकार है, जबतक उसे स्थाई कार्यालय बनाने के लिए भूमि आवंटित नहीं की जाती। 

कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया था 6 हफ्ते का समय

जिसपर जून में नई दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि अपने कार्यालय के निर्माण के लिए स्थाई जमीन आवंटित होने तक आम आदमी पार्टी को सामान्य पूल से आवास इकाई का उपयोग करने का अधिकार है। कोर्ट ने इस दौरान केंद्र सरकार को 6 हफ्ते के भीतर आम आदमी पार्टी पर निर्णय लेने का निर्देश दिया था।

राष्ट्रीय पार्टियां कौन होती हैं ?

राष्ट्रीय पार्टी की विवेचना के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग के नियम 1968 का पालन किया जाता है। जिसके मुताबिक किसी पार्टी को राष्ट्रीय दल का दर्जा हासिल करने के लिए 4 या उससे ज़्यादा राज्यों में लोकसभा चुनाव या विधानसभा चुनाव लड़ना होता है। इसके साथ ही इन चुनावों में उस पार्टी को कम से कम 6 फीसदी वोट हासिल करने होते हैं। इसके अलावा उस पार्टी के कम से कम 4 उम्मीदवार किसी राज्य या राज्यों से सांसद चुने जाएं या वह पार्टी कम से कम 4 राज्यों में क्षेत्रीय पार्टी होने का दर्जा हासिल कर ले या वह पार्टी लोकसभा की कुल सीटों में से कम से कम 2 फीसदी सीटें जीत जाए। वह जीते हुए उम्मीदवार 3 राज्यों से होने चाहिए। इसी के आधार पर किसी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलता है। 10 अप्रैल 2023 को भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा विज्ञप्ति जारी कर आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर इन दिनों हलचल तेज हो गई है और इसका केंद्र बने हैं राघव चड्ढा (Raghav...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵