back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP Meeting Delhi: BJP मुख्यालय में होगी संगठन की बैठक, आने वाले विधानसभा चुनावों में BJP की रणनीति पर चर्चा

आज बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी संगठन की बैठक होगी। जिसमें आने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी की क्या रणनीति होगी, इसपर चर्चा की जाएगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव में आपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद अब बीजेपी हर कदम फूंक के रख रही है। इस साल हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए बीजेपी अब इन चुनावों में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। बीजेपी ने आज गुरुवार को बीजेपी मुख्यालय में संगठन के मंत्रियों की बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में अगले अध्यक्ष को लेकर मंथन किया जाएगा।

बीजेपी कर रही दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक

दरअसल दिल्ली में स्थिति बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी की दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक हो रही है। इसकी शुरुआत गुरुवार से होगी। देश के तीन राज्यों में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर इस बैठक में प्लानिंग की जाएगी। इन तीन में से दो राज्यों हरियाणा और महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन की सरकार है। वहीं झारखंड को फिर से बीजेपी अपने खाते में जोड़ना चाहती है। इसलिए इस दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक में इन राज्यों में पार्टी की स्थिति और मौजूदा हालात के संबंध में चर्चा की जाएगी। 

तीनों राज्यों में बीजेपी को क्या आ रही मुश्किल ?

लोकसभा चुनाव 2024 से सबक लेकर विधानसभा चुनाव में बीजेपी कोई गलती नहीं करनी चाहती। जिन तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। उनमें सबसे बड़ा राज्य महाराष्ट्र है। जहां बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन की सरकार है। इस गठबंधन में बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) शामिल हैं। वहीं इनका विपक्ष के महाविकास अघाड़ी से मुकाबला है, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) और एनसीपी (शरद गुट) शामिल है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन की महायुति सरकार को महाविकास अघाड़ी ने बुरी तरह हरा दिया था। बीजेपी विधानसभा चुनाव में इससे बचना चाहेगी।

झारखंड में बीजेपी भ्रष्टाचार को बना सकती है मुद्दा

वहीं झारखंड में अभी कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन की सरकार है। बीजेपी को उम्मीद है कि जैसे छत्तीसगढ़ में उसने कांग्रेस को पटखनी देकर सरकार बनाई, कुछ वैसा ही झारखंड में भी किया जाए। बीजेपी ने यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं। इस वजह से झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी भी हुई थी। अब बीजेपी इसे ही मुद्दा बनाकर चुनाव में उतरने की तैयारी करेगी।

हरियाणा में बिखरी नजर आ रही बीजेपी

वहीं अगर हरियाणा की बात करें तो यहां बीजेपी की हालत पतली है। कांग्रेस यहां काफी मजबूत मानी जा रही है। लोकसभा चुनाव 2024 में हरियाणा की 10 सीटों में से बीजेपी ने 5 और कांग्रेस ने 5 सीटें जीती थी। यहां कांग्रेस को सिर्फ एक ही चीज सत्ता में आने से रोक रही है तो वो है उसका अंतर्कलह। दूसरी ओर बीजेपी हरियाणा में इस समय बिखरी सी नजर आ रही है। अगर कांग्रेस अपने अंतर्कलह को खत्म कर दे तो वो बीजेपी को चारों खाने चित कर सकती है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵