back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Yuvraj Singh को भी पछाड़ दिया, Darius Visser ने जडे़ T20 History के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन

ICC Men's T20 World Cup Sub Regional East Asia-Pacific Qualifier A में नलिन निपिको के एक ओवर में 39 रन जड़कर डेरियस ने टी20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। समोआ के विकेटकीपर बल्लेबाज डेरियस विस्सर ने एपिया के गार्डन ओवल नंबर 2 में नलिन निपिको के एक ओवर में 39 रन बनाए जो कि अपने आप में एक कीर्तिमान है। यह रिकार्ड पहले युवराज सिंह के नाम था जिन्होनें टी20 विश्व कप में स्टुअर्ट ब्राड के एक ओवर में 36 रन मारे थे। 

17 साल बाद टूटा Yuvraj Singh का रिकार्ड

आज से लगभग 17 साल पहले ICC T20 World Cup 2007 के शुरुआती मैच में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए स्टुअर्ट ब्राड के एक ओवर में बैक टू बैक 6 छक्के लगाकर 36 रन बटोर लिए थे। हालांकि मंगलवार 20 अगस्त को ये रिकार्ड टूट चुका है। समोआ के विकेटकीपर बल्लेबाज डेरियस विस्सर ने इतिहास रचते हुए वानुएटु के गेंदबाज नलिन निपिको के खिलाफ 6 छक्कों और 3 नो बॉल की मदद से 39 रन बना दिए।

शतकवीर बने डेरियस विस्सर

डेरियस विस्सर बल्लेबाजी करते हुए इतने खूंखार रूप में नजर आ रहे थे कि न सिर्फ उन्होनें टी20 इतिहास के एक ओवर में सबसे ज्यादा 39 रन बनाए बल्कि ताबडतोड़ बैटिंग करते हुए 14 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 62 गेंदों में 132 रन बनाएं। डेरियस की बल्लेबाजी की बदौलत समोआ ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के कारण उनकी T20 World Cup 2026 में जगह बनाने की उम्नीदें अभी भी बनी हुई हैं।

ये खिलाडी भी कर चुके हैं युवराज की बराबरी

स्टुअर्ट ब्राड के खिलाफ युवराज के 6 छक्के तो शायद ही कोई क्रिकेट प्रेमी भूला हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल 2021 में किरोन पोलार्ड, 2024 में निकोलस पूरन और 2024 में दिपेंन्द्र सिंह भी एक ओवर में 36 रन के किर्तिमान को छू चुके हैं। हालांकि अब इन सभी खिलाडियों को पीछे छोड़ते हुए विस्सर ने अपनी बादशाहत कायम कर ली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सानिया मिर्जा से बातचीत में छलका युवराज सिंह का दर्द, क्रिकेट को अलविदा कहने के कारण का किया खुलासा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट के सबसे जुझारू और दिलेर खिलाड़ियों में से एक युवराज सिंह ने आखिरकार अपने संन्यास के फैसले को लेकर...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...