नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में भारत को Under 19 World Cup जिताकर अपने लिए इंटरनेशनल टीम के दरवाजे खोल दिए थे। उन्होंने दांबुला में श्रीलंका के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था, जिसमें विराट सिर्फ 12 रन ही बना सके थे। इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।
क्या थी MS Dhoni की कप्तानी वाली प्लेइंग XI
गौतम गंभीर, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (C), रोहित शर्मा, इरफान पठान, हरभजन सिंह, जहीर खान, प्रज्ञान ओझा, मुनाफ पटेल।
हालांकि मौजूदा टीम में सिर्फ रोहित और विराट ही अभी खेलते हैं, बाकी के 9 खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं।
T20 को कह चुके हैं अलविदा
हाल ही में भारत ने T20 World Cup पर अपना कब्जा जमाया है। जिसके बाद विराट ने नई जेनरेशन को मौका देने का हवाला देकर टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। विराट के साथ ही रोहित और जडेजा भी संन्यास ले चुके।
तीनों फार्मेट को कर चुके हैं लीड
महेन्द्र सिंह धोनी के बाद विराट इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होनें भारतीय टीम को 2014 से 2021 तक तीनों फार्मेट में लीड किया है। विराट की कप्तानी में भारत ने 68 में से 40 टेस्ट मैच में जीत दर्ज की जबकि 95 वनडे मैच में से 65 में विजयी रहे। हालांकि अभी विराट ने सभी फार्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया और वह केवल बल्लेबाज के तौर पर खेलते हैं।
सचिन का तोड़ सकते हैं रिकार्ड
मौजूदा समय में सचिन का रिकार्ड तोड़ने के कोई आस पास भी दिखता है तो वो विराट कोहली ही हैं। सचिन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक हैं जबकि विराट अभी 80 शतक पर ही हैं। वनडे क्रिकेट में तो सचिन के 49 शतकों का रिकार्ड तोड़कर विराट 50 शतकों के साथ उनसे आगे निकल चुके हैं।





