back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रयागराज के इस मदरसे पर चल सकता है प्रशासन का बुलडोजर, बैंक अकाउंट हुए सीज, शनिवार को होगी सुनवाई

प्रयागराज में नकली नोट छापने के मामले में सील मदरसे पर प्रशासन बुलडोजर चला सकता है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने मदरसा निर्माण की डिटेल्स की मांग की है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नकली नोट छापने वाले मदरसे पर प्रशासन का शिकंजा अब कसता जा रहा है। मदरसे को सील करने के बाद प्रशासन ने अब मदरसे में हो रही फंडिंग की भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मदरसे के 3 बैंक अकाउंट्स को सीज कर दिया है। पुलिस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक में स्थित मदरसे के खाते को सीज कर दिया है। अब मदरसा प्रशासन इन खातों में जमा रकम को इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।

पुलिस बैंक खातों की कर रही जांच

पुलिस ने बैंक अकाउंट के खुलने के बाद से किसको कितना रकम भेजा गया है, इसकी डिटेल्स भी बैंक से मांगी है। शुरुआती जांच में बता चला है कि बैंक में विदेशों से काफी पैसा भेजा जाता था और इस समय एक बैंक अकाउंट में 40 लाख रुपये भी जमा थे।

मदरसे पर PDA ने नोटिस किया चस्पा

वहीं मदरसे के खिलाफ अब प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। PDA ने पहले इस मदरसे को अवैध निर्माण बताकर सील कर दिया और अब प्राधिकरण ने मदरसे के गेट पर इससे संबंधित एक नोटिस भी चस्पा कर दिया। जिसमें लिखा है कि मदरसे में जो निर्माण हुआ है उसका नक्शा और उसके संबंध में विस्तृत जानकारी 18 तारीख तक देना होगा। अगर मदरसे के अवैध निर्माण का संतोषजनक जवाब पीडीए को नहीं दिया जाता तो PDA मदरसे के सभी निर्माण को ध्वस्त कर देगा।

बिना ले-आउट पास कराये कराया गया है मदरसे का निर्माण

मदरसे पर बुलडोजर एक्शन की उम्मीद ज्यादा है, क्योंकि मदरसे के निर्माण का कोई भी नक्शा पास नहीं है और नए और पुराने सभी निर्मित मदरसे को संचालित करने वाली सोसायटी ने बिना ले-आउट पास कराये ही इसका निर्माण करवा लिया था। 

डेढ़ बीघे जमीन पर बनाया गया है मदरसा

पूरा मदरसा प्रयागराज के पॉश इलाके में डेढ़ बीघा जमीन पर बनाया गया है। इसके अंदर एक बड़ी मस्जिद है और उसके बगल में एक मकबरा है। मकबरे के बगल में जामिया हबीबिया मदरसा संचालित होता था। मदरसे में 60 से ज्यादा कमरों का हॉस्टल है। जिसमें सूबे से बाहर के छात्र आकर इस्लामिक शिक्षा लेते हैं। इसमें उड़ीसा, बिहार और झारखंड सहित अन्य राज्यों के छात्र शामिल हैं। 

शनिवार को कोर्ट में होगी सुनवाई

नकली नोट छापने के मामले में पुलिस ने मदरसे के प्रिंसिपल तफसिरुल अरिफीन और मदरसे के मौलाना जाहिर खान सहित 2 और लड़कों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब मदरसे के लिए विदेशों से आने वाले फंड और गिरफ्तार आरोपियों की किसी कट्टरपंथी संगठन से संबंध के बारे में पुलिस जानकारी में जुटी हुई है। प्रयागराज पुलिस ने आरोपियों की रिमांड की अर्जी भी कोर्ट में दाखिल की है। जिसपर शनिवार को कोर्ट फैसला सुनाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

चोटी खींचना महाअपराध है… बोले ब्रजेश पाठक, शंकराचार्य विवाद के बीच 101 बटुकों को आवास पर बुलाकर किया सम्मान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। माघ मेला के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद के बाद यूपी सरकार डैमेज कंट्रोल के मोड में नजर आ...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...