back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अखिलेश यादव की तारीफ में कसीदें पढ़ बैठे बृजभूषण शरण सिंह, बोले – “सच मेरे मुंह से निकल गया”

बृजभूषण शरण सिंह ने मंच से कहा कि अखिलेश यादव धार्मिक व्यक्ति हैं। उनके पिता मुलायम सिंह यादव हनुमान जी की भक्ति किया करते थे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । संतकबीर नगर में पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तारीफ कर सभी को चौंका दिया। अपने भाषण के दौरान बृजभूषण ने कहा कि अखिलेश यादव एक धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता, मुलायम सिंह यादव हनुमान जी के भक्त थे।

बृजभूषण सिंह ने कहा कि खुद अखिलेश यादव ने एक भव्य मंदिर का निर्माण करवाया है और वे श्रीकृष्ण के वंशज माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि “धर्म के विरोधी अखिलेश जी नहीं हो सकते। जो कुछ वह धर्म के खिलाफ बोलते हैं, वह महज उनकी राजनीतिक मजबूरी है।” अपने बयान में उन्होंने आगे कहा, “शायद मुझे यह बात मंच से नहीं कहनी चाहिए थी, लेकिन चूंकि यहां विद्वान लोग मौजूद हैं, इसलिए यह सच अनायास मेरे मुंह से निकल गया।”

“कथा कहने का अधिकार सभी को है”, इटावा की घटना पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

बृजभूषण शरण सिंह ने इटावा में कथावाचक के साथ हुई मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कथा कहने या सुनाने का अधिकार किसी एक जाति या वर्ग तक सीमित नहीं है, यह हर व्यक्ति का अधिकार है। उन्होंने कहा, “जो लोग पवित्रता या शुद्धता के नाम पर कथावाचकों की आलोचना करते हैं, उन्हें वेदव्यास और विदुर जैसे महान चरित्रों की जीवनी का अध्ययन करना चाहिए।”

हालांकि, बृजभूषण ने यह भी कहा कि किसी को भी किसी जाति विशेष का अपमान नहीं करना चाहिए। लेकिन जिस तरह इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक रंग दिया जा रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, “धर्म और जाति को राजनीति का हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए।” 

अखिलेश यादव की धार्मिक भावना की तारीफ करते हुए उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब उत्तर प्रदेश की राजनीति धार्मिक विषयों को लेकर बेहद गर्म है। भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच राम मंदिर, धार्मिक स्थलों और आयोजनों को लेकर वैचारिक टकराव जगजाहिर है। ऐसे में बृजभूषण शरण सिंह का मंच से अखिलेश यादव की सराहना करना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

धर्म और राजनीति को लेकर केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी की बड़ी सीख

कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने समाज में बढ़ते जातिगत भेदभाव, सांप्रदायिक तनाव और ऊंच-नीच की मानसिकता पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को जोड़ने की आवश्यकता है, न कि उसे बांटने की। पंकज चौधरी ने इटावा में कथावाचकों पर हुए हमले की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं पर अनावश्यक राजनीति हो रही है, जो ठीक नहीं है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा...
spot_img

Latest Stories

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...